West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के तहत गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) की सुबह से वोटिंग जारी है. मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, लेकिन जो लोग लाइन में लगे होंगे उन्हें वोटिंग जरूरी कराई जाएगी. ऐसे में मतदान का समय थोड़ा आगे जा सकता है. उधर, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल हो गया. इसके बाद हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए. बंगाल के मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल जारी है. हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की खबर है. पथराव से कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं. पोलिंग बूथ के बाहर लाठी-डंडे चल रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार सुबह से ही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं. भारतीय निर्वाचन आयोग के तय चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है. परिणाम 4 मई को सभी 5 राज्यों (असम, पुदुचेरी, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल) के साथ घोषित होंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में गुरुवार को सुबह 9 बजे तक 18% वोटिंग हुई है. प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है. खासतौर से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है. मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी शक्ति के साथ भाग लें. मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं.
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वोटिंग जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत तमिलनाडु - 82.24% और पश्चिम बंगाल (पहला चरण) - 89.93% है.
कूच बिहार, पश्चिम बंगाल: माथाभांगा से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, "जिस तरह से लोगों में उत्सव और जोश है, इससे पहले किसी भी चुनाव में आम मतदाताओं में मैने इतना उत्साह नहीं देखा. जो लोग यहां से रोजगार के लिए पलायन करके चले गए वे भी वोट करने के लिए यहां आए. सभी लोगों में बहुत उत्साह है, इससे पता चल रहा है कि लोगों को राम राज्य चाहिए. वे बंगाल में नया सवेरा, नया सूर्योदय देखना चाहते हैं. यह हिंसा TMC के लिए सजावटी विषय है. जहां TMC है वहां हिंसा है. TMC सही तरह से जीत नहीं पा रही इसलिए वह दूसरा रास्ता अपना रही है. यह बंगाल है, यहां अभी भी TMC है इसलिए कुछ भी हो सकता है लेकिन पिछले बार से इस बार चुनाव आयोग ने स्थिति को बहुत काबू में किया है. कुछ त्रुटियां भी हैं, कई बूथों पर CCTV कैमरे में गड़बड़ी पाई गई लेकिन फिर भी चुनाव आयोग वोटिंग जारी रख रहा है. यह क्यों हो रहा है? इस बार 90% के आसपास वोटिंग होगी."
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने अपना वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने अंगुली पर लगी स्याही भी दिखाई.
#WATCH बरहमपुर, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने अपना वोट डाला। pic.twitter.com/2QMMLDn3Jh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
आसनसोन से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मतदान के बाद पत्रकारों से कहा कि कोई मुझे बिहारी बाबू बुलाता है तो कोई बंगाली बाबू, लेकिन सच बात तो यह है कि मैं एक हिंदुस्तानी बाबू हूं. मैं आसनसोल का मतदाता हूं. मैं यहां आकर खुश हूं.
#WATCH | आसनसोल, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "कोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहते हैं लेकिन असल में मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं... नागरिक होने के नाते मैं अपना कर्तव्य निभाने आया हूं, मैं अब आसनसोल का मतदाता हूं और मैं यहां मतदान करने आया हूं। यहां आकर… https://t.co/eTPYKbYjne pic.twitter.com/iWUg2xgwgN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है. आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में क्षतिग्रस्त हो गई.
#WATCH पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में क्षतिग्रस्त कर दी गई। pic.twitter.com/VM1I84wnDY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026