Bomb Threat to RSS Headquarters in Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में संघ मुख्यालय (RSS Headquarters) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स ने कॉल करके यह धमकी दी है। इस कॉल की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद से ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इसके साथ ही साथ संघ मुख्यालय की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यालय की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। यहां के आसपास रहने वाले लोगों के मूवमेंट पर भी खास नज़र रखी जा रही है।
आपको बता दें कि संघ मुख्यालय में पहले से ही पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां CRPF की एक टुकड़ी पहले से ही सुरक्षा पर रहती है। साथ ही बाहरी सर्किल पर नागपुर पुलिस का सुरक्षा घेरा होता है। इसके साथ ही यहां पर वीडियोग्राफी या फिर किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर पहले से ही पाबंदी लगी हुई है। इसके बाद भी शनिवार सुबह आए धमकी भरे कॉल के बाद आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों कर्नाटक के प्रवास पर हैं।
Maharashtra | Police Control Room today received a call from an unknown person threatening to blow up RSS headquarters. Investigation underway: Amitesh Kumar, CP Nagpur
— ANI (@ANI) December 31, 2022
अज्ञात शख्स की तरफ से आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन कॉल नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आया था। हालांकि, इसको लेकर पुलिस की तरफ से या नागपुर पुलिस आयुक्त की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।
बता दें इसके पहले शुक्रवार को कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से आए एक मेल में मुंबई के प्रसिद्ध माउंट मेरी चर्च पर हमला करने की धमकी दी गई थी।