इंडिया न्यूज, नई दिल्ली
Apple को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं। सेब में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सेब में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं। आयरन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। इतना ही नहीं आयुर्वेद के अनुसार, सेब त्वचा रोग, जलन, दिल का दौरा, बुखार, कब्ज की परेशानी में लाभ पहुंचाता है। सेब में एंटी-आक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर से लेकर न्यूट्रिशनिष्ट तक सेब को खाने की राय देते हैं। हर रोज एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो सकता है।
apple fruit
Anemia में शरीर में खून की कमी हो जाती हैे। इसमें खून नहीं बनता और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है। जिससे खून को लाल रंग मिलता हैे सेव में आयरन होता है। जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता हैे अगर आप रोज सेव नहीं खा सकते है तो कुछ दिन तक रोज खाएं, आपके शरीर में आयरन की कमी दूर होगी और एनीमिया रोग दूर होगा।
सेव आपके ब्रश की जगह नहीं ले सकता है। लेकिन इसे चबा चबा कर खाने से आपके दाँतों को सफेदी मिलती हैे, ऐसा करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं होते और उनसे जुडी कोई बीमारी भी नहीं होती हैे।
मोटापा बहुत सी बीमारी की जड़ होता है और इसे कम करना हमारे लिए बहुत बड़ा सर दर्द होता हैे। वजन कम करने वालों के मन में हमेशा यह चलता रहता है कि वो क्या खा सकते और क्या नहीं, किस प्रकार अपनी भूख को शांत करें यही सोचते हैे सेव में फाइबर अधिक होता हैे, जिससे वजन नहीं बढ़ता हैे।
अल्जाइमर मष्तिष्क से जुडी बीमारी हैे। एक शोध में पाया गया है कि रोज सेव का जूस पीने से अल्जाइमर बीमारी से हमेशा बचा जा सकता हैे। सेव मष्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है जिससे अल्जाइमर जैसे रोग नहीं होते हैे।
पाचन के लिए सेव बहुत अच्छा हैे। अगर हमारा पाचन तंत्र सही ढंग से काम ना करे तो समझो पूरा शरीर बीमार महसूस करता हैे। पाचन से ही शरीर के बाकि अंग अच्छे से काम करते हैे। सेव से पाचन अच्छा होता हैे, सेव को छिलका सहित खाएं तो फायदा अधिक होगा।
Ghaziabad: मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 4 युवक यमुना में डूबे,1 को बचाया
कांग्रेस छोड़ने के लिए हुई थी पैसे की पेशकश : पाटिल