India News(इंडिया न्यूज), Anushka Sharma and Virat Kohli Cooking for Kids: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को भारत वापस आ गई। भारत लौटने के बाद उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां पर उन्होंने कई विषयों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति विराट कोहली अपने बच्चों के लिए किस तरह से खाना बनाते हैं।
वह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि वह अपनी मां के हाथ के बने व्यंजनों को अगली पीढ़ी तक पहुंचा सकें। अनुष्का शर्मा ने कहा, “हमने एक बार घर में चर्चा की और फिर फैसला किया कि अगर हम घर पर वह खाना नहीं पकाएंगे जो हमारी मां बनाती हैं, तो हमारे बच्चे इस खाने के बारे में कभी नहीं जान पाएंगे। इसलिए कभी मैं खाना बनाती हूं और कभी मेरे पति बनाते हैं। हम खाना बिल्कुल वैसे ही बनाने की कोशिश करते हैं जैसे हमारी मां बनाती थीं। मैं कभी-कभी अपनी मां को फोन लगाकर खाना बनाने में चीटिंग कर लेती हूं, लेकिन आप अपने बच्चों को कुछ अच्छा सिखा रहे हैं।”
Anushka Sharma and Virat Kohli cook together
Paris Paralympics 2024: भारत की झोली में आज आ सकते हैं 8 मेडल, जानें किन-किन खेलों से है उम्मीद
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, उनकी पत्नी और बच्चे अकाय और वामिका लंबे समय से लंदन में रह रहे हैं। इससे यह उम्मीद बढ़ गई है कि विराट-अनुष्का परमानेंटली लंदन शिफ्ट होने वाले हैं। एक तरफ अनुष्का इस समय भारत आ चुकी हैं, लेकिन विराट अभी भी वामिका और अकाय के साथ लंदन में ही हैं। कुछ दिनों पहले विराट लंदन की सड़कों पर घूमते भी नजर आए थे।
भारत को सितंबर के महीने में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसमें टीम इंडिया के लगभग सभी सीनियर खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं। वह इसी महिने भारत आ सकते हैं