Badshah:- देश में अगर सबसे मशहूर रैपर का नाम लिया जाए तो बादशाह की गिनती टॉप रैपर्स में की जाती है। बता दें, इंडियन पॉप स्टार बादशाह (Badshah) अपने शानदार सॉन्ग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई हिट सॉन्ग बनाए हैं। देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बादशाह की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। नाइट पार्टी हो या फिर शादी, बिना बादशाह के गाने अधूरी ही रहती हैं। लेकिन अब बादशाह के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर सिंगर ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसकी वजह से फैंस के बीच चिंता काफी बढ़ती नज़र आ रही है।
आपको बता दें, बादशाह जल्द ही म्यूजिक से ब्रेक ले सकते हैं। दरअसल, सिंगर बादशाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के अनुसार वो जल्द ही म्यूजिंक से ब्रेक लेंगे। बता दें कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- “टेकिंग ए ब्रेक”। उनके इस पोस्ट की काफी चर्चा हो रही हैं।
Badshah post
बादशाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और सॉन्ग के बारे में फैंस के साथ अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेक लेने की बात कही है। लेकिन इस खबर को बादशाह ही जानते होंगे की उन्होंने ये ब्रेक सोशल मीडिया से लिया है या फिर म्यूजिक से।
36 साल के बादशाह का अचानक म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब होना फैंस के लिए बुरी खबर है। ऐसे में फैंस का घबराना तो लाजिमी है। अपने म्यूजिक से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाले बादशाह ब्रेक ले रहे हैं किस चीज से इस बारे में खुलकर नहीं बताया है।
ये भी पढ़े:- पेरिस की सड़को पर मस्ती करती दिखी Kriti Sanon, फैमिली संग कर रहीं है वेकेशन एंजॉय