होम / Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम शिवराज चौहान ने कसा तंज, कहा- उनकी विचारधारा ने देश को बर्बाद किया

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम शिवराज चौहान ने कसा तंज, कहा- उनकी विचारधारा ने देश को बर्बाद किया

Divya Gautam • LAST UPDATED : September 25, 2022, 5:12 pm IST

भारत की सेवा के लिए अपना बलिदान कर देने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय की आज (रविवार)को जयंती है, इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क भोपाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की याद में उनकी स्मृति में मौलश्री का पौधा लगाया। इसके बाद भोपाल मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाल घाटी पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा माल्यार्पण कर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की कड़े शब्दो में निंदा करी।

एक जमाना था जब कांग्रेस चारों तरफ थी- शिवराज सिंह चौहान 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि एक जमाना था जब कांग्रेस चारों तरफ थी। कांग्रेस की विचारधारा ने देश को बर्बाद कर दिया, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं भारत को कांग्रेस ने तोड़ा था।कांग्रेस ने देश का विभाजन और उसे तोड़ने का काम किया है, भारत को तोड़ने वाले आज भारत को जोड़ने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस ने कश्मीर पर पाप किया अपराध किया। कांग्रेस फरस्ट्रेशन में हैं और कांग्रेस में मैं नहीं तू बन जा का खेल चल रहा है, कांग्रेस मुख्यधारा से हट गई है हम दीनदयाल जी के विचारों को जमीन पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं

शिवराज सिंह चौहान ने की बीजेपी के पदाधिकारियों से मुलाकात 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी के पदाधिकारियों से मुलाकात भी करी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रखर विचार सदैव हम सबका मार्गदर्शन करते रहें।प्रखर राष्ट्रवादी, देश और समाज के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले हमारे मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उनके तेजस्वी विचारों के प्रकाश में हम सब राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ेHealth Tips: समोसा स्वाद में बेहतरीन लेकिन सेहत के लिए होता है बेहद हानिकारक

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT