होम / Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Joined Congress प्रियंका गांधी के साथ शेयर की फोटो

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Joined Congress प्रियंका गांधी के साथ शेयर की फोटो

Prachi • LAST UPDATED : January 27, 2022, 3:24 pm IST
ADVERTISEMENT
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Joined Congress प्रियंका गांधी के साथ शेयर की फोटो

Rani chatterjee shared photo with Priyanka Gandhi

इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Joined Congres: भोजपुरी सिनेमा में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब रानी चटर्जी राजनीतिक दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। बता दें कि भोजपुरी स्टार रानी मुखर्जी (Rani Chatterjee) ने कांग्रेस (Congress) का हाथ थाम लिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) की मौजूदगी में रानी कांग्रेस में शामिल हुईं। रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी के कैंपेन लड़की हूं लड़ सकती हूं का हिस्सा बनी हैं। कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी रानी ने प्रियंका के साथ फोटो शेयर करके दी है।

रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो मंगलवार को शेयर की। इस फोटो में वह प्रियंका गांधी और मुंबई कांग्रेस के युवा नेता सूरज सिंह ठाकुर के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा- एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है. प्रियंका जी के अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई, साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर। फिलहाल, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रानी चटर्जी आगामी चुनाव लड़ेंगी या नहीं। हालांकि, ये साफ है कि कांग्रेस, रानी चटर्जी को अपने कैंपेन का चेहरा बनाकर वोट बटोरने की पूरी तैयारी में है।

Read More: Tribute To Ajit Khan On His Birth Anniversary बॉलीवुड के ‘लॉयन’ को दिया जाएगा खास ट्रिब्यूट

Read More: Mouni Roy Wedding Photo एक-दूसरे के हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार

Read More: Bobby Deol Happy Birthday काम न मिलने के कारण कभी डिप्रेशन में चले गए थे बॉबी

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT