Hindi News / Live Update / Consumption Of Pomegranate Is Beneficial In Many Diseases

Pomegranate का सेवन कई बीमारियों में फायदेमंद है

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली Pomegranate फाइबर, विटामिन के, सी, और बी, आइरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसी वजह से लगभग सभी बीमारियों से लड़ने के लिए डॉक्टर इस फल को खाने के लिए बोलते हैं। अनार दाने और इसका जूस दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं। Pomegranate […]

BY: Sunita • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली

Pomegranate फाइबर, विटामिन के, सी, और बी, आइरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसी वजह से लगभग सभी बीमारियों से लड़ने के लिए डॉक्टर इस फल को खाने के लिए बोलते हैं। अनार दाने और इसका जूस दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं। Pomegranate के रोजाना सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है, पेट मुलायम बना रहता है, भूख लगती है और शरीर की कमजोरी दूर होती है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

pomegranate benefits

Sharpen Your Mind

अगर आप चीजों को बार-बार भूल जाते हैं तो रोजाना अनार खाना शुरू कर दें। ये आपके दिमाग को तेज करता है और अल्जाइमर जैसी भूलने की बीमारी को धीरे-धीरे कम करता है। इसीलिए हर दिन नाश्ते के साथ इसका सेवन करें. आप चाहे तो इसका जूस भी पी सकते हैं।

Anemia करे ठीक

अनार शरीर में आइरन की कमी को पूरा करने के साथ-साथ रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। यह खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा में बढ़ोतरी कर उसके प्रवाह में सुधार लाता है। इसीलिए एनीमिया की परेशानी से जूझ रहे लोग इसे रोजाना खाएं। इसके बीज के पाउडर का रोजाना सुबह सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है।

Heart को रखे हेल्दी

अनार रक्त धमनियों में सुधार कर रक्त प्रवाह में सुधार लाता है। इटली की नेपल्स यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च के मुताबिक अनार का जूस रक्त धमनियों को सख्त नहीं होने देता, जिस वजह से इसमें रक्त प्रवाह बेहतर बना रहता है।

कैंसर से लड़ने में करे मदद

अनार में भरपूर मात्रा में मौजूद एंटीआक्सीडेंट्स शरीर से विषैले पदार्थ निकालने में मदद करते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाता है। इसीलिए कैंसर पीड़ितों को अनार खाने की सलाह जरुर दी जाती है।

Pregnant Women के लिए फायदेमंद

अनार में मौजूद मिनरल्स, विटामिन, फ्लोरिक एसिड बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम भी होता है जो डिलिवरी के दौरान होने वाले दर्द को कम करता है और प्री-मेच्योर डिलिवरी के खतरे को कम करता है।

Tags:

pregnant women
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
Advertisement · Scroll to continue