इंडिया न्यूज, लखनऊ :
Harish Rawat On India News Manch: इंडिया न्यूज के मंच (India news manch) पर उत्तराखंड चुनाव को लेकर तैयारी और वापसी की उम्मीद पर पूर्व सीएम हरीश रावत (Former CM Harish Rawat) ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमारे कार्यकर्ता भी जोश से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में चुनावों की घोषणा की तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे बजाते हुए इस बात की खुशी मनाई कि अब भाजपा की विदाई का समय आ गया है। यह देखकर साफ लग रहा था कि लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे चुनावों को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता अब भाजपा से पिछली हार का जरूर बदला लेंगे।
पूर्व सीएम ने कहा कि सपने देखना सभी का हक है लेकिन उत्तराखंड की समस्याओं, रहन-सहन, संस्कृति, भौगोलिक स्थितियों को समझने के बाद अगर कोई पार्टी सरकार बनाने के दावे करे तो बात समझ में आती है। लेकिन आम आदमी पार्टी जिसे अभी उत्तराखंड का कखग… भी नहीं पता, वह ऐसा कैसे सोच सकती है कि प्रदेश की जनता उन्हें कमान सौंप देगी। कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी को पूर्व सीएम ने नकारते हुए कहा कि उनका हर हुक्म माना जाएगा। कुछ समस्याएं थीं जिनको बातचीत से हल कर लिया गया है। भाजपा द्वारा 60+ सीटें जीतने के दावे पर रावत ने कहा कि बीजेपी को घमंड हो गया है।
Harish Rawat On India News Manch
उत्तराखंड की इस बार भाजपा को तड़िपार करके उसकी हकीकत दिखा देगी। रावत ने कहा कि हम जनता से उत्तरांखड में कांग्रेस की स्थायी सरकार बनाने की उम्मीद रख रहे हैं और ऐसा होने की पूरी संभावना है। चुनावी रैलियों पर रोक होने पर जनता तक पहुुंचने के फार्मूले बारे रावत ने कहा कि हम जनता तक ऑनलाइन तरीके से अपनी बात पहुुंचा रहे हैं। अब तक लाखों लोग इससे जुड़ चुके हैं।
Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022 प्रदेश में दंगा अब गुजरे जमाने की बात: योगी आदित्यनाथ
Connect With Us : Twitter Faceboo