Hindi News / Live Update / Human Skull And Bones Found In Bag At Indore Airport

इंदौर एयरपोर्ट पर बैग में मिली मानव खोपड़ी और हड्डियां

बिना अनुमति दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने जा रही थीं उज्जैन की साध्वी इंडिया न्यूज, इंदौर: इंदौर एयरपोर्ट पर मानव खोपड़ी और हड्डियां उज्जैन की एक साध्वी के बैग में मिले। बिना अनुमति के साध्वी दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने जा रही थीं। पकड़े जाने पर साध्वी से सीआईएसएफ और पुलिस को बताया कि वह साथी साधु […]

BY: Amit Sood • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

बिना अनुमति दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने जा रही थीं उज्जैन की साध्वी
इंडिया न्यूज, इंदौर:
इंदौर एयरपोर्ट पर मानव खोपड़ी और हड्डियां उज्जैन की एक साध्वी के बैग में मिले। बिना अनुमति के साध्वी दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने जा रही थीं। पकड़े जाने पर साध्वी से सीआईएसएफ और पुलिस को बताया कि वह साथी साधु की अस्थियां हरिद्वार विसर्जन के लिए ले जा रही हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मानव खोपड़ी और अस्थियां ले जाने से रोक दिया।
साध्वी दूसरी फ्लाइट से दिल्ली चली गर्इं। बाद में दूसरे साधु सड़क मार्ग से अस्थियां और खोपड़ी हरिद्वार ले गए। विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट (यूके-914) इंदौर से 8.30 बजे वापस दिल्ली जाने वाली थी। यहां सुबह फ्लाइट से जाने के लिए उज्जैन निवासी साध्वी योगमाता सचदेवा सुबह एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके बैग की स्क्रीनिंग की गई तो अधिकारियों को उसमें कुछ संदेहजनक नजर आया। बैग खोलने पर उसमें एक मानव खोपड़ी और हड्डियां मिलीं। यह देख स्टाफ चौंक गए। तुरंत एयरपोर्ट और सीआईएसएफ के अधिकारियों को सूचना दी।
वहीं एरोड्रम थाना प्रभारी राहुल शर्मा का कहना था कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद साध्वी के साथ आए अन्य साधुओं ने कोरोना में हुए एक साथी का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया। साध्वी ने बताया कि उन्हीं की अस्थियां ले जा रहे हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाने के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। अस्थियों को सड़क मार्ग से हरिद्वार ले जाएगा।

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
Advertisement · Scroll to continue