Hindi News / Live Update / Jalandhar Hotel Raided 4 Boys And 10 Girls Detained In Objectionable Condition

जालंधर: होटल में छापेमारी, 4 लड़के और 10 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में लिया हिरासत में

इंडिया न्यूज, गुरदासपुर: थाना सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को जालंधर रोड बटाला स्थित एक होटल में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल के मैनेजर सहित चार लड़कों और 10 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है। इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
इंडिया न्यूज, गुरदासपुर:
थाना सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को जालंधर रोड बटाला स्थित एक होटल में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल के मैनेजर सहित चार लड़कों और 10 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है। इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि पुलिस जैसे ही होटल में पहुंची तो हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कमरों की चेकिंग के दौरान आपत्तिजनक हालत में लड़के-लड़कियां काबू किए गए, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ अमरीक सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर शहरभर में सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। इसके तहत सूचना के आधार पर पुलिस ने जालंधर रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल मैनेजर सहित 10 लड़कियां और 4 लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि होटल मालिक ने होटल चलाने के लिए आगे ठेके पर दे रखा था। होटल मैनेजर और एक अन्य महिला मिलकर होटल में देह व्यापार चला रहे थे। फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी इलाके में किसी तरह का कोई भी गैरकानूनी काम नहीं होने दिया जाएगा।

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue