Hindi News / Live Update / Jharkhand Jharkhand Inundated Due To Continuous Rains Many Dams Cross Danger Mark

Jharkhand : लगातार बारिश से झारखंड हुआ जलमग्न, कई डैम खतरे के निशान से पार

India News (इंडिया न्यूज़) (Jharkhand) : झारखंड राज्य इस समय पाकृतिक त्रासदी की मार झेल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड के सभी जिलों में तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई कच्चे मकान टूट गए है। गिरिडीह जिले में डैम के टूटने की […]

BY: Dharambir Sinha • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़) (Jharkhand) : झारखंड राज्य इस समय पाकृतिक त्रासदी की मार झेल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड के सभी जिलों में तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई कच्चे मकान टूट गए है। गिरिडीह जिले में डैम के टूटने की खबर है।

30 घंटे से लगातार बारिश

जानकारी के अनुसार बोकारो में दीवार गिरने से 4 साल की एक बच्ची की मौत हुई है। इसके साथ ही चास में भी एक मकान गिरने से मवेशियों की मौत हुई। झारखंड के लालपुर में एक व्यक्ति नदी में बह गया है। 30 घंटे से लगातार झारखंड में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से रांची की लगभग सभी सड़के जलमग्न हैं। रांची की हरमू नदी बारिश के बाद उफान पर है। लंबे समय के बाद लोगों ने इस नदी के जलस्तर को बढ़ते हुए देखा है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Jharkhand

अधिकतर डैम का बढ़ा जलस्तर 

बता दें कि मैथन डैम और पंचेत डैम का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। खतरे को देखते हुए दोनों डैमों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर 181.75 मीटर पर पहुंच गया। इसके बाद डैम के 13 में से छह फाटक खोल दिया गया। डैम के फाटक से 698 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है। अनगड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप नदी की धार में फंसे युवक का शव दिखा। सूचना मिलने के बाद कुछ लोग ट्यूब के सहारे नदी में उतरे और शव को बाहर निकाला। जांच में जुटी पुलिस ने अभी तक मृतक की पहचान करने में नाकाम रही है। एक ऑटो डॉइवर समेत सभी यात्री गड्ढे में जा गिरा। जिसमें सवार 6 लोग पूरी तरह से डूब गये।

Also Read :

Tags:

Hindi NewsIndia News in HindiJharkhand newsranchi news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue