Hindi News / Live Update / Kolkata News Cut His Wife Into Six Pieces And Threw Her In The Canal Then Filed An Fir Himself

Kolkata News: पत्नी को 6 टुकड़ों में काट कर नहर में फेंका, फिर खुद दर्ज कराया FIR

India News (इंडिया न्यूज), Kolkata News: श्रद्धा हत्याकांड के बाद उससे ही मिलती जुलती एक घटना सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक 55 वर्षीय ने अपनी पत्नी को 6 टुकड़ों में काट दिया। जिसके बाद उन हिस्सों को जूट के थैले में पैक किया और उसे नहर में डुबो दिया। पूरी […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Kolkata News: श्रद्धा हत्याकांड के बाद उससे ही मिलती जुलती एक घटना सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक 55 वर्षीय ने अपनी पत्नी को 6 टुकड़ों में काट दिया। जिसके बाद उन हिस्सों को जूट के थैले में पैक किया और उसे नहर में डुबो दिया। पूरी घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद अपनी पत्नी के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। यह घटना कोलकाता के मध्यमग्राम का बताया जा रहा है।

पुलिस ने दी जानकारी 

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि “मामला तब बढ़ गया जब रविवार को आरोपी नूरुद्दीन मंडल की बेटी ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मंडल ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।” जिसके बाद सोमवार को मंडल ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी का गला काटा। उसके शरीर के टुकड़े किए। जिसके बाद टुकड़ों को जूट के थैले में भरकर नहर में फेंक दिया।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

West Bengal

संपत्ति विवाद का नतीजा

मंगलवार को, पुलिस ने नोइया नहर से शरीर के क्षत-विक्षत हिस्सों को बरामद किया। जिसके बाद नूरुद्दीन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को संदेह है कि हत्या संपत्ति विवाद का नतीजा है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया है कि मंडल अपनी पत्नी सायरा बानो (50) पर अपनी जमीन का एक टुकड़ा देने के लिए दबाव डाल रहा था। जिससे वो मना कर रही थीं।

Also Read:

Tags:

Kolkata Latest Newskolkata NewsKolkata news liveKolkata news todayToday news Kolkata

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue