Hindi News / Live Update / Plant These Plants In The House To Remove Financial Problems They Attract Money

आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए घर में लगाएं ये पौधे, धन को करते हैं आकर्षित

Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में बहुत से उपाय बताए गए हैं। वास्तु की मानें तो घर के आंगन में पेड़-पौधे लगाना बेहद शुभ होता है। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में बताया गया […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में बहुत से उपाय बताए गए हैं। वास्तु की मानें तो घर के आंगन में पेड़-पौधे लगाना बेहद शुभ होता है। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है। इन्हें लगाने से घर में ना सिर्फ सुख शांति तो बनी ही रहती है साथ ही धन-दौलत और बरकत भी बरकरार रहती है। ये पौधे धन को अपनी ओर खीचते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में।

शमी का पौधा 

वास्तु में शमी का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को भी शमी का पौधा प्रिय होता है। शमी का पेड़ घर में लगाने से घर की दरिद्रता दूर भाग जाती है। ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन शिव जी को शमी के पुष्प चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि आती है। बता दें कि इसे पैसों को पेड़ भी कहा जाता है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Vastu Tips For Plants

मोहिनी या क्रेसुला का पौधा

ये पौधा दक्षिण अफ्रिका में पाया जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो मोहिनी के पौधे को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना बेहद शुभ होता है। इसके साथ ही इसे आप घर के मुख्य दरवाजे पर भी लगा सकते हैं। वहीं, इस पौधे को आप सजावट के तौर पर लिविंग रूम और बेडरूम में लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोहिनी का पौधा धन से जुड़ा होता है। ऐसे में इसे दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

स्नेक प्लांट

ऐसा माना जाता है कि घर में स्नेक प्लांट लगाने से सुख समृद्धि आती है। यह पौधा बहुत ही शुभ होता है। अगर आप इसे घर के स्टडी रूम में रखते हैं तो सभी तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं।

मनी प्लांट

मनी प्लांट ज्यादातर लोग अपने घर में लगाते हैं। इसकी बेल बेहद सुंदर दिखती है और वातावरण को भी शुद्ध करने में सहायता करती है। इस प्लांट को आग्नेय कोण में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से सभी आर्थिक संकट खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा पैसों की भी कमी नहीं होती है।

Also Read: कोरोना से बचाव के लिए अपनी इम्यूनिटी करें स्ट्रांग, रोजाना करें इस खास हर्बल टी का सेवन

Tags:

Vastu TipsVastu Tips For Moneyvastu tips for plants

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue