इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ranbir Kapoor First Wife Photo Viral: बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति-पत्नी बन चुके हैं। बता दें कि बॉलीवुड की यह वेडिंग सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर घुंघट ओढे रेड जोडे में एक दुल्हन के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहा है कि यह रणबीर की पहली दुल्हन है। वहीं दुल्हन के साथ रणबीर सूट पहने नजर आ रहे हैं। लेकिन इस फोटो में दिख रही लड़की आलिया तो नहीं है तो फिर है कौन हैं? फैंस के मन में यही सवाल हैं। लेकिन बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) के शो में नजर आने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Comedian Sunil Grover) हैं।
Ranbir Kapoor First Wife Photo Viral
दरअसल सुनील ग्रोवर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- हम 3 फोटो रिलीज कर रहे हैं। फोटो में साफ दिख रहा है कि सुनील लाल जोड़े में दुल्हन बने हैं। एक फोटो में रणबीर ने उनके कंधे पर हाथ रखा है और उन्हें देख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह घुंघट उठाए हुए हैं, जबकि तीसरी फोटो में वह सुनील रणवीर के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं।
दरअसल यह फोटो कपिल शर्मा शो की हैं जिसमें सुनील ग्रोवर गुत्थी का किरदार प्ले करते थे। ऐसे ही शो में रणबीर के साथ सुनील नजर आ रहे हैं। वहीं बता दें कि बता दें कि रणबीर आलिया ने लंबे रिलेशन के बाद शादी कर ली है। दोनों की शादी से फैंस में काफी खुशी देखी जा रही है और सभी अपने अपने अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Read More: Alia And Ranbir Mehendi Ceremony Photos मेंहदी सेरेमनी में फुल मस्ती करते नजर आए आलिया-रणबीर
Read More: Lara Dutta Birthday मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी एक्ट्रेस आज मना रही है अपना बर्थडे
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube