Hindi News / Live Update / Real Face Of Taliban Five Journalists Arrested

तालिबान का असली चेहरा, गिरफ्तार किए पांच पत्रकार

इंडिया न्यूज, काबुल : नई सरकार के ऐलान के एक दिन बाद ही अफगानिस्तान में तालिबान का असली चेहरा एक बार दुनिया के सामने आ गया। बुधवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान ने दैनिक समाचार पत्र एटिलाट्रोज के पांच पत्रकारों का गिरफ्तार कर लिया। खुद एटिलाट्रोज के एडिटर इन चीफ जकी दरियाबी ने […]

BY: Vir Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, काबुल :

नई सरकार के ऐलान के एक दिन बाद ही अफगानिस्तान में तालिबान का असली चेहरा एक बार दुनिया के सामने आ गया। बुधवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान ने दैनिक समाचार पत्र एटिलाट्रोज के पांच पत्रकारों का गिरफ्तार कर लिया। खुद एटिलाट्रोज के एडिटर इन चीफ जकी दरियाबी ने यह जानकारी दी है। टोलो न्यूज ने भी ट्वीट पत्रकारों की गिरफ्तारी की बात कही। गौरतलब है कि काबुल पर कब्जा जमाने के बाद और नई सरकार के गठन से पहले तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से वादा किया था कि वह पत्रकारों के अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करेगा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों के एक समूह ने सभी देशों से अफगान पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने का आह्वान किया था, जिनको युद्धग्रस्त देश में जान का खतरा रहता है और उत्पीड़न का सामना करते हैं। पत्रकार और मीडियाकर्मी, विशेष रूप से महिलाएं, तालिबान की ओर से अफगानिस्तान के राजनीतिक अधिग्रहण के बाद जोखिमों का सामना कर रही हैं। बता दें कि तालिबान ने मंगलवार को अफगानिस्तान के लिए नई सरकार का ऐलान किया है। नई सरकार में कई कट्टरपंथियों को भी शामिल किया गया है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Tags:

ArrestJournalistTaliban
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue