Hindi News / Live Update / Shardiya Navratri 2023 Day 8 Apply Coconut Barfi To Maa Mahagauri On Ashtami Know The Recipe

Shardiya Navratri 2023 Day 8: अष्टमी पर मां महागौरी को नारियल की बर्फी का लगाएं भोग, जाने रेसिपी

India News (इंडिया न्यूज़), Shardiya Navratri 2023 Day 8, Coconut Barfi Recipe: हिंदू धर्म में नवरात्र का काफी महत्व है। इस साल 15 अक्टूबर यानी रविवार के दिन से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। पौराणिक कथा के अनुसार, महागौरी को सफेद रंग पसंद है। […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Shardiya Navratri 2023 Day 8, Coconut Barfi Recipe: हिंदू धर्म में नवरात्र का काफी महत्व है। इस साल 15 अक्टूबर यानी रविवार के दिन से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। पौराणिक कथा के अनुसार, महागौरी को सफेद रंग पसंद है। महागौरी शिवा के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि हर दिन माता को खास चीजों का भोग लगाया जाता है, जिससे माता काफी प्रसन्न रहती हैं। अष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाने की परंपरा है। मां को भोग लगाने के लिए आप नारियल की बर्फी भी बना सकते हैं। तो यहां जानिए कि मां महागौरी को भोग में नारियल की बर्फी बनाने का तरीका।

सामग्री:

4 कप सूखा नारियल, 3 कप चीनी, आवश्यकतानुसार घी, आधा कप खोया।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Shardiya Navratri 2023 Day 8, Coconut Barfi Recipe

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार कर लें।
  • चाशनी में सूखा नारियल डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इसे पकाएं और इसमें खोया डाल दें।
  • इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें।
  • जब ये कढ़ाई छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें।
  • अब एक प्लेट पर पहले घी लगाएं।
  • इसमें नारियल के मिश्रण को अच्छी तरह फैला दें।
  • अब इसे बर्फी के आकार में काट लें, तैयार है नारियल की बर्फी।

 

Read Also: Navratri 2023: बार-बार नवरात्रि व्रत में लगती है भूख, तो इसे कंट्रोल करने के लिए ट्राय करें पीनट चाट, जाने फायदें (indianews.in)

Tags:

Durga puja 2023Goddess DurgaMata RaniShardiya Navratrishardiya navratri 2023Shardiya Navratri 2023 dateनवरात्रिशारदीय नवरात्रि 2023

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue