Hindi News / Live Update / Sunflower Seeds Are Full Of Medicinal Properties

औषधीय गुणों से भरपूर हैं सूरजमुखी के बीज

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली स्वास्थ्य के लिहाज से नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करना काफी लाभदायक होता है। इन स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए आप भी मुट्ठी भर सूरजमुखी के बीजों का हर रोज सेवन कर सकते हैं। जिनमें भारी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई जैसे पौष्टिक तत्व प्राप्त होते […]

BY: Sunita • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली

स्वास्थ्य के लिहाज से नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करना काफी लाभदायक होता है। इन स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए आप भी मुट्ठी भर सूरजमुखी के बीजों का हर रोज सेवन कर सकते हैं। जिनमें भारी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई जैसे पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं। मधुमेह और उच्च रक्तचाप के रोगियों को सूरजमुखी के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। सूरजमुखी के एक फूल के सिर से करीब 2000 सूरजमुखी के बीज प्राप्त किए जा सकते हैं। जिनकी ऊपरी परत काले रंग की होती है और उनपर सफेद धारी बनी होती है। सूरजमुखी के बीज आमतौर पर ड्राई और रोस्टेड खाए जाते हैं।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

sunflower seeds nutrition facts

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए

सूरजमुखी मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। ये जोड़ों के दर्द में राहत देने का काम करता है।

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए

सूरजमुखी में विटामिन सी और विटामिन ई की मात्रा अधिक होती है। ये हृदय संबंधित समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कब्ज की समस्या में राहत

सूरजमुखी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। ये कब्ज की समस्या में राहत देने का काम करता है। इसलिए पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं।

कैंसर रोकने के लिए

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई, कॉपर और सेलेनियम होता है। इसमें कई सारे एंटीआॅक्सीडेंट होते हैं. एक अध्ययन के अनुसार सेलेनियम कैंसर को फैलने से रोकने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए

सूरजमुखी के बीज में फाइटोस्टेरॉल की मात्रा अधिक होती है। यही कारण है कि ये बीज कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करते हैं। आप नियमित रूप से एक छोटा चम्मच सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई, विटामिन सी, सेलेनियम और एंटीआॅक्सीडेंट गुण होते हैं। ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए

सूरजमुखी के बीज का तेल आपकी त्वचा को निखारने का काम करता है। ये तेल बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने में मदद करता है। जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

तनाव दूर करने के लिए

सूरजमुखी के बीज में मैग्नीशियम होता है। ये दिमाग को शांत रखता है। ये तनाव और माइग्रेन जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है।

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue