भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने साधा तृणमूल कांग्रेस पर निशाना
इंडिया न्यूज, कोलकाता:
उपचुनाव नजदीक आते ही पश्चिम बंगाल की राजनीति का पारा लगातार चढ़ रहा है। दोनों दलों ने एक दूसरे पर जुबानी तीन छोड़ने शुरू कर दिए हैं। ताजा राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा प्रदेशअध्यक्ष ने सभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है। पश्चिम बंगाल में प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलते ही भाजपा नेता सुकांता मजूमदार तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी एक राजनीतिक दल की आड़ में परिवार के स्वामित्व वाली संपत्ति बन गई है। टीएमसी में सिर्फ रिश्तेदारों की खातिरदारी की जाती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी वह पार्टी है जो आम लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देती है।
लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अगर कुछ लोग सोचते हैं कि वे भाजपा छोड़ देंगे तो भाजपा खत्म हो जाएगी। यह उनकी गलतफहमी है। ऐसा कुछ नहीं होगा। भाजपा आम लोगों की पार्टी है। यह पार्टी भारत की जनता में सबसे ज्यादा विश्वसीय बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘तालिबान’ के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रखनी है। अगर टीएमसी स्थानीय निकाय चुनावों में केंद्रीय बलों का उपयोग करके वोट देने की अनुमति देती है तो हम उन्हें दिखाएंगे कि भाजपा क्या कर सकती है।
Care of relatives only in TMC: Sukanta Mazumdar
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया। पार्टी ने राज्य भाजपा चीफ दिलीप घोष को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया, वहीं उनकी जगह सुकांता मजूमदार को बंगाल भाजपा का मुखिया बना दिया। इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस महीने की शुरूआत में उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।