इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Varun Dhawan Mourns The loss Of His Driver Manoj: वरुण धवन (Varun Dhawan) के ड्राइवर मनोज (Manoj) का मंगलवार को एक ब्रांड शूट के सेट पर निधन हो गया। आनन-फानन में उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। दरअसल वरुण के सेट पर ही उनके ड्राईवर मनोज का निधन हो गया।
मनोज को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्तपाल लेकर जाया गया जहां डॉक्टर्स ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मनोज का निधन पहले ही हो चुका है। मनोज, आज भी ड्यूटी पर थे और वो वरूण को लेकर उनके प्रोजेक्ट के सेट पर पहुंचे थे। यहां पर वरूण एक ब्रांड का शूट करने वाले थे। महबूब स्टूडियो पहुंचने के कुछ ही देर बाद मनोज को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें सीने में तेज दर्द होना शुरू हुआ जिसके बाद वरूण का स्टाफ उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर भागा। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मनोज साहू का निधन हो गया।
Varun Dhawan Driver Manoj
लीलावती अस्तपाल के डॉक्टर अजय पांडे ने इस बात की पुष्टि की। देर शाम तक वरूण भी लीलावती अस्पताल के बाहर ही दिखाई दिए। मनोज, 15 साल से वरूण धवन के ड्राईवर रहे हैं। उनके निधन से वरूण काफी दुखी दिखाई दिए। रिपोर्ट्स की मानें तो वरूण के पिता डेविड धवन ने भी वरूण को फोन कर सांत्वना दी। दूसरी तरफ, वरूण धवन, लीलावती अस्तपाल में मनोज को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर रहे थे। उन्होंने मनोज के परिवार को ढ़ांढ़़स बंधाया है और उनका पूरा ख्याल रखने का वादा किया है।
Varun Dhawan Driver Manoj
वहीं वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मनोज के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया। बता दें कि उन्होंने एक बड़ा थ्रोबैक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वरुण ने अपने ड्राइवर की जमकर तारीफ की। उन्होंने खुलासा किया कि इस यात्रा के दौरान मनोज उनके साथ थे। उन्होंने लिखा, ‘मनोज और पिछले 26 साल से मेरी जिंदगी में हैं। वह मेरा सब कुछ था। मेरे पास अपना दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि लोग उन्हें उनकी अद्भुत बुद्धि और हास्य और जीवन के लिए उनके जुनून के लिए याद रखें। मैं हमेशा आभारी रहूंगा कि मेरे जीवन में मनोज दादा थे। रिपोर्ट के मुताबिक मनोज वरुण के बेहद करीब थे।
Read More: Lata Mangeshkar Latest Health Update उम्र के कारण रिकवरी में देरी, डिस्चार्ज तारीख तय नहीं
Connect With Us : Twitter Facebook