Hindi News / Live Update / Vastu Mistakes

Vastu mistakes : कर्ज से बचना है तो न करें वास्तु संबंधी ये पांच गलतियां

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। अच्छा और बुरा समय व्यक्ति के जीवन का एक हिस्सा है। लेकिन कई बार व्यक्ति का इतना ज्यादा नुकसान हो जाता है कि उसकी भरपाई में काफी समय लग जाता है। इन्हीं में से एक है कर्ज में डूबना। यह एक ऐसी समस्या है जिससे व्यक्ति जल्द नहीं उबर पाता है […]

BY: Rahul Dev Sharma • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।

अच्छा और बुरा समय व्यक्ति के जीवन का एक हिस्सा है। लेकिन कई बार व्यक्ति का इतना ज्यादा नुकसान हो जाता है कि उसकी भरपाई में काफी समय लग जाता है। इन्हीं में से एक है कर्ज में डूबना। यह एक ऐसी समस्या है जिससे व्यक्ति जल्द नहीं उबर पाता है और कई बार तो जीवन भर उसकी भरपाई करनी पड़ जाती है। वास्तु के अनुसार, कई बार रोजाना की दिनचर्या में हम ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन वास्तु संबंधी गलतियों से बचा जाएगा।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

(Vastu mistakes: If you want to avoid debt then do not do these five Vastu mistakes)

वास्तु के अनुसार, कभी भी बाहर या अपने घर के प्रवेश द्वार पर कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखें। इससे आपका समाज में हमेशा मान-सम्मान बरकरार रहेगा।

कई लोगों की आदत होती है कि वह बिस्तर पर ही खाना खाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इस आदत को गलत बताया गया है। वास्तु के अनुसार, इस गलती के कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर बुरी असर पड़ता है। यह गलती व्यक्ति को गरीब बना देती है और समृद्धि में बाधा आने लगती है।

Read More: https://indianews.in/healthtips/oral-problem/

कई लोगों की आदत होती है कि रात को गंदे बर्तन किचन में ही छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा रात को सोने से पहले सभी गंदे बर्तनों को छू लेना चाहिए और किचन को ठीक ढंग से साफ कर लेना चाहिए।

(Vastu mistakes: If you want to avoid debt then do not do these five Vastu mistakes)

वास्तु के अनुसार, शाम के समय कभी भी किसी व्यक्ति को दूध, दही या फिर नमक नहीं देना चाहिए।  यह गलती आपकी आर्थिक स्थिति  पर बुरा असर डाल सकती है।

वास्तु के अनुसार रात के समय किचन या बाथरूम में पानी के खाली बर्तन नहीं रखने चाहिए। बाथरूम में हमेशा कम से कम एक बाल्टी पानी से भरी रखना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद  मिलती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति सही रहती है।

Read More: https://indianews.in/health/health-diet/

Read More: https://indianews.in/health/tips-to-protect-eyes/

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue