होम / Bobby-Dhoni के बीच क्या है वीडियो का मामला, कौन सा राज है फैंस से गुप्त

Bobby-Dhoni के बीच क्या है वीडियो का मामला, कौन सा राज है फैंस से गुप्त

Simran Singh • LAST UPDATED : March 22, 2024, 7:50 am IST
ADVERTISEMENT
Bobby-Dhoni के बीच क्या है वीडियो का मामला, कौन सा राज है फैंस से गुप्त

Bobby-Dhoni

 India News (इंडिया न्यूज़), Bobby-Dhoni, दिल्ली: क्रिकेट की बादशाह महेंद्र सिंह धोनी करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन धोनी क्रिकेट ताकि सीमित नहीं है। उन्होंने कई तरह के कमर्शियल एड्स में भी पार्टिसिपेट किया है। इसके साथ ही वह कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ भी काम कर चुके हैं। ऐसे में अब हाल ही में धोनी बॉबी देओल के साथ जोड़ी बना रहे हैं। जिसमें वह एक कमर्शियल एड शूट करेंगे लेकिन उससे पहले उन दोनों ने मिलकर सोशल मीडिया पर कमाल का माहौल बना दिया है।

बॉबी और धोनी की वीडियो

बॉबी देओल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सितारों में से एक है। वहीं अब बॉबी ने धोनी का एक बड़ा राज खोल दिया है। बता दे की हुआ कुछ ऐसा था कि एमएस धोनी ने बॉबी को मैसेज किया कि उनके पास जो वीडियो है वह डिलीट कर दे क्योंकि वह काफी अजीब है। बॉबी ने जल्दी से इस मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट कर डाला।

Arvind Kejriwal: कौन लेगा अरविंद केजरीवाल की जगह ? इस चेहरे पर AAP लगा सकती है मुहर!  

एक्टर ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया उसमें एम एस धोनी द्वारा आया मैसेज साफ तौर पर देखा जा सकता है। जिसपर बॉबी रिप्लाई करते हुए लिखते हैं। “ठीक है माही भाई कर दूंगा डिलीट” पर दोनों की यह बातचीत एक एड को लेकर हो रही है। जिसके साथ बॉबी ने हैशटैग भी बात किया, जिसके साथ उन्होंने लिखी वह भी वीडियो लीक करने वाले थे अच्छा हुआ धोनी ने उन्हें मैसेज कर दिया।

Elvish Yadav के खिलाफ दर्ज धारा में हुआ बदलाव, क्या है 8/20 और 8/22 में फर्क?

फैंस कर रहे सवाल

फैंस इस बात को लेकर काफी सरप्राइज है कि आखिर वह कौन सा वीडियो है। जिसे धोनी डिलीट करने के लिए कह रहे हैं। कुछ फैंस तो यह डिमांड ही करने लग गए कि बॉबी को वह वीडियो शेयर करना चाहिए। थोड़ी देर के लिए ही सही उसके बाद वह डिलीट कर दें। फैंस ने लिखा, “ऐसा क्या ही छुपा लोग आप दोनों मिलकर आखिर यह वीडियो है, किस सिलसिले में यह तो बात ही सकते हैं” पर एक्टर ने अपने फैंस को कोई भी नहीं अपडेट नहीं दी है। उम्मीद है कि जल्दी वह राज खोलेंगे।

Business Astro: व्यवसाय में वृद्धि के लिए गृह है जरूरी, इस्तेमाल करें ये उपाय

क्या है सितारे का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल को आखरी बार एनिमल में विलेन का किरदार निभाते हुए देखा गया था। संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई। जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर के साथ लीड रोल निभाया था। बॉबी का इसके अंदर डांस काफी वायरल हुआ था। अब जल्दी बॉबी को कांगुवा में देखा जाने वाला है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में भी वह विलेन का किरदार निभाएंगे।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT