इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Elon Musk: वर्ल्ड मोस्ट रिंच पर्सन एलन मस्क इन दिनों माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए मालिक बनने की खबर को लेकर चर्चा में है। बता दें कि हाल ही में एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने की अनाउंसमेंट की है। यह खबर आग की तरह हर जगह फैल चुकी है और ट्विटर पर भी वे छाए हुए हैं। बता दें कि इसी बीच एलन मस्क का बॉलीवुड इंटरेस्ट वाला ट्वीट वायरल हो रहा है।
💛 Bajirao Mastani 💛https://t.co/XbmDpiyfOP pic.twitter.com/DZyV6S7TJZ
![]()
Elon Musk जब ‘मस्तानी’ को दे बैठे थे अपना दिल, दीपिका-रणवीर ने दिया था तब मजेदार जवाब!
— Elon Musk (@elonmusk) December 21, 2018
दरअसल जब एलन (Elon Musk) जैसी शख्सियत जब बॉलीवुड फिल्म पर ट्वीट करें तो यह सुर्खियों में तो बनती है। कुछ साल पहले ऐसा ही हुआ था जब एलन मस्क ने दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर एक ट्वीट किया था। बता दें कि एलन ने फिल्म के गाने ‘मल्हारी’ से रणवीर का एक GIF शेयर किया था। इसी के साथ उन्होंने एक यूट्यूब लिंक भी शेयर किया था। यह यूट्यूब लिंक मल्हारी का नहीं दीपिका के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ का था। इस पूरे ट्वीट में एलन ने बस बाजीराव मस्तानी लिखकर उसपर हार्ट इमोजी ऐड किए थे।
आपको बता दें कि एलन मस्क का यह ट्वीट खूब वायरल हुआ था। लोगों ने कयास लगाए थे कि शायद एलन बॉलीवुड फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इन्वेस्ट करेंगे। वहीं एलन के इस पोस्ट पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कैसे इग्नोर करते। रणवीर ने एलन के ट्वीट को लाइक किया था। वहीं दीपिका ने एलन के इस पोस्ट को री-ट्वीट किया और हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ अपना आभार जताया। आपको बता दें कि एलन का यह पोस्ट पूरी दुनिया में चर्चित विषय बन गया था। लोग बाजीराव मस्तानी पर उनके ट्वीट देख बेहद खुश थे।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : Cannes 2022 दीपिका पादुकोण बनेंगी जूरी का हिस्सा, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट
यह भी पढ़ें : Alia Bhatt ग्लोबल स्टार की लिस्ट में हुई शामिल, इस एक्ट्रेस को पीछे छोड़ जीता ये खिताब!
यह भी पढ़ें : Urfi Javed पतली स्टैप के साथ वनपीस में आई नजर, बोल्डनेस के चलते हुई ऊप्स मूमेंट का शिकार!
यह भी पढ़ें : Avatar 2 का फर्स्ट लुक हो सकता है रिलीज, इस बार 160 भाषाओं में डब होगी फिल्म
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube