Hindi News / Live Update / Why Dont Ministers Sit In Secretariat Mann

सचिवालय में क्यों नहीं बैठते मंत्री: मान

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा अपने मंत्रियों को चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में बैठने के आदेश पर कड़ी आपत्ति जताई और पूछा कि क्या पंजाब के मंत्री केवल कांग्रेस के मंत्री हैं? अगर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित सभी कैबिनेट मंत्री खुद को पंजाब और पंजाबियों के […]

BY: Amit Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा अपने मंत्रियों को चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में बैठने के आदेश पर कड़ी आपत्ति जताई और पूछा कि क्या पंजाब के मंत्री केवल कांग्रेस के मंत्री हैं? अगर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित सभी कैबिनेट मंत्री खुद को पंजाब और पंजाबियों के मंत्री मानते हैं, तो वे पंजाब सिविल सचिवालय में अपने आधिकारिक कार्यालयों में क्यों नहीं बैठते जहां हर कोई शिकायतकर्ता, पीड़ित या जरुरतमंद व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के संबंधित मंत्री से मिल सके? शनिवार को पार्टी कार्यालय से जारी एक बयान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने सीएम और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों को पंजाब भवन में ड्यूटी देने के आदेश पर टिप्पणी करते हुए कहा कि साढ़े चार साल तक सत्ता का मजा लेने वाले सत्ताधारियों को अब लोगों के दुख तकलीफों तथा शिकायतें सुनने की याद दिला दी है, क्योंकि इन सत्ताधारियों ने साढ़े चार साल में लोगों की एक नहीं सुनी। मान ने कहा कि क्या कांग्रेस पंजाब के लोगों के साथ इस प्रकार से जोर जबरदस्ती करेगी या फिर सत्ताधारी नेता उन मजबूर तथा पीड़ित लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर कांग्रेस भवन बुलाएंगे, जो राजनीतिक, सामाजिक,धार्मिक, व्यक्तिगत या किसी भी कारण से कांग्रेस का नाम भी लेना पसंद नहीं करते?

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
Advertisement · Scroll to continue