India News (इंडिया न्यूज), PM Modi Nigeria Visit : पीएम मोदी रविवार को पहली बार नाइजीरिया पहुंचे हैं। पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। इसमें नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना शामिल हैं। नाइजीरिया पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू खुद अबुजा एयरपोर्ट पहुंचे और पीएम मोदी का स्वागत किया। दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए इस यात्रा को खास माना जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी पिछले 17 सालों में नाइजीरिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी को स्वागत में कई चीजें भी दी गई हैं। इसमें एक ‘चाबी’ भी शामिल है। सोशल मीडिया पर इस चाबी की खूब चर्चा हो रही है।
पीएम मोदी को अबुजा की ‘चाबी’ भेंट की गई है। इसका दोनों देशों के संबंधों और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की विचारधारा के साथ भारत द्वारा की जा रही कूटनीति की प्रकृति के लिए महत्वपूर्ण अर्थ है। अबुजा की ‘चाबी’ का उपहार एक नए देश के साथ बहुत गहरी दोस्ती का प्रतीक है, यह एक सूक्ष्म लेकिन शक्तिशाली कदम है जो अफ्रीका के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को उजागर करता है। यह अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत के संबंधों में एक गहरे, अधिक रणनीतिक बदलाव का प्रतीक है, जो सहयोग, आपसी विकास और साझा आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
PM Modi Nigeria Visit : प्रधानमंत्री मोदी की नाइजीरिया यात्रा
Thank you, President Tinubu.
Landed a short while ago in Nigeria. Grateful for the warm welcome. May this visit deepen the bilateral friendship between our nations. @officialABAT https://t.co/hlRiwj1XnV pic.twitter.com/iVW1Pr60Zi
— Narendra Modi (@narendramodi) November 16, 2024
दरअसल, पीएम मोदी को अबुजा शहर की चाबी देने के पीछे की वजह नाइजीरिया का भारत के प्रति भरोसा और सम्मान को दर्शाती है। चाबी भेंट करके, शहर सद्भावना, प्रशंसा और सबसे महत्वपूर्ण रूप से भारत और पीएम मोदी के प्रति बढ़ते भरोसे के महत्व को स्वीकार करता है। प्रधानमंत्री इस यात्रा पर दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए नाइजीरिया में द्विपक्षीय चर्चा करने वाले हैं। यह यात्रा कितनी महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीएम मोदी के नाइजीरिया पहुंचते ही विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के स्वागत की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इसके अलावा पीएम मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया है।