Hindi News / Lok Sabha Election 2024 / Lok Sabha 2024 Ifference In Alliance Over Seat Sharing Aap Ready To Give Only 1 Seat To Congress In Delhi

Lok Sabha 2024: सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन में अनबन, दिल्ली में कांग्रेस को केवल 1 सीट देने को तैयार आप

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हलचल तेज होनी शुरु हो गई है। सीट बंटवारे पर भी बात होनी शुरु हो चुकी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस पार्टी को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट की पेशकश की है। जिसकी […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
ADVERTISEMENT

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हलचल तेज होनी शुरु हो गई है। सीट बंटवारे पर भी बात होनी शुरु हो चुकी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस पार्टी को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट की पेशकश की है। जिसकी वजह से सीट-बंटवारे की बातचीत में तनाव बढ़ गया है। दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी चुनाव से पहले सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के लिए भारत के विपक्षी दल कांग्रेस के साथ बातचीत करने में जुटी है।

योग्यता के आधार पर

इसी बीच आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि “योग्यता के आधार पर, कांग्रेस पार्टी दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है। लेकिन ‘गठबंधन के धर्म’ को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें एक सीट की पेशकश कर रहे हैं। हम कांग्रेस पार्टी को एक सीट पर और आप को छह सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव देते हैं।” उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अधिकांश विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस लगातार कई चुनाव में असफल होने के बाद राजधानी में फिर से अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव में शून्य सीटें मिली हैं। एमसीडी चुनाव में कांग्रेस ने 250 में से महज 9 सीटें जीती हैं।

Lok Sabha 2024: सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन में अनबन, दिल्ली में कांग्रेस को केवल 1 सीट देने को तैयार आप

Aam Aadmi Party

आम सहमित विफल 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पार्टियाँ उस आम सहमति तक पहुँचने में विफल रहीं जो दोनों पक्षों के लिए संतोषजनक थी। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली के सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस और आप के हाथ कुछ नहीं आया था। दिल्ली के साथ ही पंजाब में सीट बंटवारे को लेकर भी हलचल है। गठबंधन में शामिल पार्टियों की सीट बंटवारे पर सहमति ना बनने की वजह से निर्णय नहीं लिया गया है।

Also Read:-

Tags:

aapArvind KejriwalCongressLok Sabha Election News

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT