Hindi News / Madhya Pradesh / Delhi Air Pollution Fireworks Gave Poisonous Air To Delhi Breathing Became Difficult 2

CM Mohan Yadav News: उज्जैन में गौ सेवा और खेल परिसर का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

India News(इंडिया न्यूज),CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (1 नवंबर 2024) उज्जैन में गौ सेवा के साथ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे जूना सोमवारिया स्थित श्री तिलकेश्वर गौ सेवा सदन गौशाला पहुंचकर गौ माता का पूजन करेंगे। इसके बाद वे नानाखेड़ा स्थित राजमाता विजया राजे […]

BY: Pratibha Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (1 नवंबर 2024) उज्जैन में गौ सेवा के साथ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे जूना सोमवारिया स्थित श्री तिलकेश्वर गौ सेवा सदन गौशाला पहुंचकर गौ माता का पूजन करेंगे। इसके बाद वे नानाखेड़ा स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया बहुउद्देशीय खेल परिसर का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे करेंगे।

आज गोवर्धन पूजा करेंगे मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में दीपावली मनाने के लिए 31 अक्टूबर को पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने घर पर माता लक्ष्मी का पूजन किया और परिवार तथा स्थानीय लोगों के साथ दिवाली मनाई। गौ सेवा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री आज गोवर्धन पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में विभिन्न नस्लों के गौवंश के साज-श्रृंगार के साथ उनका पूजन किया जाएगा।

प्रोफेसर निकला ठरकी! रात को छात्राओं को फोन कर करता था गंदी बात,  ABVP ने कॉलेज में काटा ऐसा बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

CM Mohan Yadav News

Delhi Air Pollution: आतिशबाजी ने दी दिल्ली को जहरीली हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल

खिलाड़ियों के लिए नई सुविधाएं

नानाखेड़ा स्टेडियम में 11.43 करोड़ रुपये की लागत से बने राजमाता विजया राजे सिंधिया बहुउद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण आज किया जाएगा। इस आधुनिक खेल परिसर में मलखंब, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, जिम और ट्रैक जैसी सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होंगी। जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के अनुसार, खेल परिसर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों को विशेष लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत खेल परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा, जिसके बाद दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने आयोजन को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती है। बताया गया है कि खिलाड़ी इस परिसर में लंबे समय से अभ्यास कर रहे थे, और अब औपचारिक उद्घाटन से उनकी प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

गौ सेवा का आध्यात्मिक महत्व

मुख्यमंत्री मोहन यादव को गौ सेवा से विशेष लगाव है। उनका मानना है कि गौवंश की पूजा करने से किसानों की समृद्धि में वृद्धि होती है और यह आध्यात्मिक रूप से भी लाभकारी है।

Delhi Air Pollution: आतिशबाजी ने दी दिल्ली को जहरीली हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल

Tags:

CM Mohan YadavIndia newsindia news hindiMadhya PradeshMohan YadavMP newsUjjain News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue