India News MP (इंडिया न्यूज़),MP News: MP के पूर्व CM कमलनाथ ने कहा है कि जब तक MP में कानून व्यवस्था नहीं सुधरेगा, तब तक निवेशकों का भरोसा निवेश के लिए नहीं बन पाएगा। MP सरकार को कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े कदम उठाने की जरुरत है। दूसरी BJP का कहना है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है। कांग्रेस केवल हवा में तीर चला रही है।
MP के पूर्व CM कमलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए से CM मोहन यादव और पूरी सरकार को घेरने की कोशिश की है। उनका कहना है कि 17 साल तक MP के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़े निवेश को लेकर सिर्फ दावे करते आए हैं। इसके बाद MP के वर्तमान CM मोहन यादव पूरे देश के साथ-साथ विदेश से भी MP में निवेश का दावा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि निवेश तब होता है, जब कानून व्यवस्था ठीक हो, MP की कानून व्यवस्था में सुधार की जरुरत है। निवेशक तब तक निवेश नहीं करेगा, जब तक की कानून व्यवस्था पर उसको भरोसा ना हो। उन्होंने यह भी बताया है कि MP में लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। इस वजह से भी निवेशकों का भरोसा थोड़ा कम है. सरकार को इस दिशा में कदम उठाने की आवश्यकता है।
BJP के प्रदेश व्यवस्था राजपाल सिंह सिसोदिया के अनुसार कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है। कांग्रेस के नेता विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव की हार से अभी तक घबराए हैं. वे छोटे-छोटे अपराध के मामले को भी मुद्दा बनाने की कोशिश करते हैं। पूर्व CM कमलनाथ MP में निवेश को लेकर असफल साबित हुए हैं।उन्हें CM मोहन यादव की तारीफ करना चाहिए, मगर वे अभी भी हार से काफी विचलित है, इसीलिए झूठे आरोप लगाने में लगे रहते है।