Hindi News / Madhya Pradesh / There Was A Huge Uproar After Slapping The Son In Law 4 Were Injured By Bullet Shots

MP Crime: दामाद पर थप्पड़ जड़ने पर जमकर मचा बवाल, गोली लगने से 4 हुए घायल

India News(इंडिया न्यूज) MP Crime: मध्य प्रदेश में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इक पड़ोसी ने घर आए दामाद को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद उग्र हो गया। बताया यह भी जा रहा है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। दामाद को थप्पड़ मारने की खबर के […]

BY: Deepika Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज) MP Crime: मध्य प्रदेश में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इक पड़ोसी ने घर आए दामाद को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद उग्र हो गया। बताया यह भी जा रहा है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। दामाद को थप्पड़ मारने की खबर के बाद दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए।उन्होंने घर पर हमला कर दिया और पथराव किया। वहीं जान बचाने के लिए दूसरे पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की.

क्या है पूरा मामला

BJP नेता की पत्नी का बेरहमी से कत्ल! बेटे ने लिया सौतेली मां से खौफनाक बदला…देख पुलिस भी रह गई हैरान

MP Crime

जानकारी के मुताबिक, इस हमले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए, इसमें महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।  दरअसल देहात थाना क्षेत्र के वीरमपुरा गांव में रहने वाले नवीन जाटव के घर दामाद सौरभ मल्होत्रा ​​और बेटी आरती आए थे। शनिवार सुबह 8 बजे सौरभ नवीन के घर के पास शौच करने जा रहा था, तभी उसका अपने पड़ोसी छेदीलाल जाटव से विवाद हो गया।

गोली लगने से 3 घायल

छेदीलाल और उसके परिवार के लोगों ने सौरभ के साथ गाली-गलौज की और उसे थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके अलावा एक-दूसरे पर पथराव भी किया। तभी छेदीलाल दोनाली बंदूक लेकर आया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही आरती, नवीन और आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। नवीन और आनंद के पैर में गोली लगी है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बहरहाल पुलिस ने नवीन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News: वाह रे कलयुग ! युवक का घूरना पड़ गया मंहगा, पत्थर से कुलच कर उतारा मौत के घाट

MP News: हद है! भगवान को भी नहीं छोड़ रहे चोर, पीपल के पेड़ से उठा ले गए शिवलिंग

 

Tags:

India newsIndia News(इंडिया न्यूज)Mp Crime

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue