होम / Flyover Collapses In Mumbai : हादसे में 14 मजदूर घायल

Flyover Collapses In Mumbai : हादसे में 14 मजदूर घायल

Vir Singh • LAST UPDATED : September 17, 2021, 2:29 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Flyover Collapses In Mumbai : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज सुबह निमार्णाधीन एक फ्लाईओवर ढह गया। हादसे में फ्लाईओवर पर काम करने वाले 14 मजदूर जख्मी हो गए हैं। दुर्घटना बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स के पास हुई। सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है और बचाव शुरू किया। हादसा सुबह करीब 4.40 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के मुताबिक शुरुआती बचाव कार्य में 14 लोगों को वहां से निकाल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी को मामूली चोटें आई हैं। बचाव कार्य जारी है और पूरे ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

Read More : Accident in Madhya Pradesh : अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार के 5 लोगों की मौत

Contact Us : Facebook, Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT