होम / Mukesh Ambani Residence मुंबई नहीं अब यूके होगा मुकेश अंबानी का बसेरा, 592 करोड़ में खरीदा 300 एकड़ में बना महल

Mukesh Ambani Residence मुंबई नहीं अब यूके होगा मुकेश अंबानी का बसेरा, 592 करोड़ में खरीदा 300 एकड़ में बना महल

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 5, 2021, 4:27 pm IST

Mukesh Ambani Residence
इंडिया न्यूज, मुंबई:

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी जल्द ही भारत छोड़ने जा रहे हैं। क्योंकि उन्होंने लंदन में एंटीलिया से भी बड़ा शानदार महल खरीद लिया है। 300 एकड़ में बना यह घर इतना बड़ा है कि वर्तमान समय का घर भी इसके सामने फीका लगता है।

मुकेश अंबानी ने इसी साल बकिंघमशायर, स्टोक पार्क स्थित एक क्लब का सौदा किया है। जो कि 300 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 49 बैडरूम बने हुए हैं। हर तरह की सुविधाओं से लैस इस मेंशन में वो हर चीज मौजूद है जिसकी जरूरत होती है। ऐसे में अब जल्द ही रिलायंस कंपनी के मालिक परिवार संग नए घर में जाएंगे।

अंबानी के देश छोड़ने को लेकर एक बात निकल कर सामने आ रही है कि गत वर्ष लगे लॉकडाउन की वजह से मुकेश अंबानी का परिवार घर में कैद होने को मजबूर हो गया था। जिसके कारण बच्चों को घुटन भरे माहौल से निकालने के लिए मुकेश अंबानी कुछ दिनों के लिए बच्चों सहित अपनी जामनगर स्थित अपनी रिफाइनरी में भी रहने गए थे। ऐसे में बच्चों की फरमाइश पर विदेश में आशियाना बना रहे अंबानी को सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किए जाने लगा है।

लोगों का कहना है कि देश से कमा कर अंबानी विदेशियों के बीच रहने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इस बार की दिवाली उन्होंने नए आशियाने में मनाई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रिलायंस कंपनी के मालिक कभी भी देश को अलविदा कहकर विदेश में बैठकर भारत में कारोबार को बढ़ाएंगे।

Read More : Diwali 2021 : दीपावली पर गुल्लक में विराजेंगी धनलक्ष्मी, कुम्हारों के चेहरे चहके

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT