होम / Kisan Andolan एक साल पूरा, आज देश भर में प्रदर्शन करेंगे किसान

Kisan Andolan एक साल पूरा, आज देश भर में प्रदर्शन करेंगे किसान

Vir Singh • LAST UPDATED : November 26, 2021, 10:31 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Kisan Andolan केंद्र के तीनोें कृषि कानूनों के विरोध को किसान आंदोलन को आज पूरा एक साल हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन का एक साल पूरा होने के मौके पर देशभर के विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। एसकेएम के आधिकारिक बयान के मुताबिक हजारों किसान आज दिल्ली के आसपास विरोध स्थलों पर पहुंचेंगे।

कर्नाटक, कोलकाता, तमिलनाडु व रांची में भी सड़कों पर उतरेंगे किसान (Kisan Andolan)

कर्नाटक में भी किसानों ने सड़कों पर आने का फैसला लिया है। वहीं कोलकाता और रांची में भी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। एसकेएम ने कहा, कर्नाटक के सभी जिलों में लगभग 25 जगह प्रदर्शन होगा। तमिलनाडु में, एसकेएम ने ट्रेड यूनियनों के साथ संयुक्त रूप से सभी जिला मुख्यालयों में रैलियों की योजना बनाई है।

चेन्नई में बैठक भी होगी, रायपुर और रांची में ट्रैक्टर रैलियां (Kisan Andolan)

एसकेएम ने कहा है कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी विरोध प्रदर्शन के साथ बैठक होगी। रायपुर और रांची जैसे कई राज्यों की राजधानियों में ट्रैक्टर रैलियों की योजना बनाई जा रही है। पटना में, फार्म यूनियनों और ट्रेड यूनियनों कलेक्ट्रेट तक एक संयुक्त मार्च करेंगे और एक ज्ञापन सौंपेंगे। इस बीच, हजारों किसान ट्रैक्टर और राशन और अन्य आपूर्ति के साथ दिल्ली के आसपास मोर्चा स्थलों पर पहुंच रहे हैं।

जानिए क्या है किसानों की मुख्य मांग (Kisan Andolan)

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि फसलों के लिए एमएसपी की वैधानिक गारंटी के लिए दबाव बनाने को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च 29 नवंबर को होगा जिसमें 60 ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजधानी में संसद पहुंचेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा।

Read More : Kisan Andolan अभी दिल्ली की सीमाओं से नहीं हटेंगे किसान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर Gurucharan Singh 4 दिनों से हैं लापता, पिता ने कराई शिकायत दर्ज -Indianews
T20 World Cup 2024: ना कोहली ना हार्दिक! देखें टी20 विश्व कप 2024 के लिए संजय मांजरेकर की टीम-Indianews
पाकिस्तानी लड़की में अब धड़केगा भारतीय दिल, गरीबी में भी डॉक्टरों ने ऐसे किया सफल ट्रांसप्लांट
US University: फिलिस्तीन समर्थक अमेरिकी विश्वविद्यालय में कर रहें विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने लिया एक्शन-Indianews
Vampire facial: इस फेशियल से महिलाएं रहें दूर, नहीं तो बढ़ सकता है एचआईवी का खतरा
Summer Drinks: गर्मियों में खुद को हाइड्रेड रखने के लिए इन हेल्दी ड्रिंक्स को डाइट में करें शामिल -Indianews
Manmohan Singh Statement: हिन्दू-मुस्लिम वाले राजनीतिक बयानों पर क्या हो चुनाव आयोग का एक्शन? जानें जनता की राय-Indianews
ADVERTISEMENT