<
Categories: News

सुप्रीम कोर्ट ने जाहिर की फ्रीबीज के मामले में चिंता, CJI बोले विचार करने वाला विषय

Supreme Court on Freebies: इस मामले में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा की फ्रीबीज की जांच होना जरूरी है. कोर्ट का कहना है कि नीति और संविधानिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

Supreme Court on Freebies: फ्रीबीज को लेकर इन दिनों एक बार फिर से चर्चा तेज है. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फ्रीबीज को लेकर एक सुनवाई के दौरान टिप्पणी की है. दरअसल, जजों के वेतन और पेंशन के मुद्दे की सुनाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह एक गंभीर और विचार करने वाला मुद्दा है. चुनाव आने के समय आमतौर पर राजनीतिक दल लोगों को फ्रीबीज यानि मुफ्त की योजनाओं और सहायता का लालच देते हैं.

इस मामले में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा की फ्रीबीज की जांच होना जरूरी है. कोर्ट का कहना है कि नीति और संविधानिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है. 

क्या है फ्रीबीज?

फ्रीबीज को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं, जबकि फ्रीबीज चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा लोगों को देने वाली एक मुफ्त योजना है. इन योजनाओं के तहत जनता को कुछ मुफ्त सुविधाएं जैसे लैपटॉप, कैश और मुफ्त बिजली पानी आदि देना है. चुनाव के समय फ्रीबीज देकर राजनीतिक दलों का मकसद केवल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना है. 

कोर्ट न फ्रीबीज से जोड़ा जजों की वेतन का मामला

सुप्रीम कोर्ट ने जजों की पेंशन और वेतन के मुद्ददे को फ्रीबीज के साथ जोड़ा है. इस दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को घेरे में लेते हुए कहा कि राज्यों के पास फ्रीबीज के नाम पर उन लोगों को देने के लिए पैसा है, जो लोग काम नहीं करते हैं, लेकिन जजों की पेंशन और वेतन देने के लिए उनके पास वित्त यानि पर्याप्त पैसा नहीं है. इसी के साथ-साथ चुनाव आयोग ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव के दौरान फ्रीबीज को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है ताकि चुनाव के दौरान फ्री में बांटी जाने वाली रेवड़ियों की ओर विचार किया जा सके. 

फ्रीबीज को अरविंद केजरीवाल से जोड़ रहे हैं लोग

फ्रीबीज को लेकर लोग दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से जोड़ रहे हैं. लोगों का कहना है कि चुनाव के समय फ्रीबीज देने का केजरीवाल सबसे बड़ा उदाहरण है. चूंकि, चनाव से पहले केजरीवाल द्वारा भी दिल्ली की जनता को मुफ्त पानी, बिजली और फ्री बसों की सुविधाएं दी गई थी।

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Delhi Gold Price 13 April: दिल्ली में सोने ने बढ़ाई टेंशन! अभी खरीदें या थोड़ा रुकना होगा समझदारी?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 13, 2026 10:30:37 IST

बैसाखी से क्या है जलियांवाला बाग कांड का कनेक्शन, सिर्फ 10 मिनट में दाग दी गई थी 1650 गोलियां

Jallianwala Bagh Hatyakand 13th April: 13 अप्रैल 1919 का दिन आज भी लोगों की रूंह…

Last Updated: April 13, 2026 10:28:45 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की रफ्तार तेज! हिमाचल में मुनाफा कमाने का मौका या नुकसान का डर?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 13, 2026 10:15:15 IST

Baisakhi 2026 Date: कब है बैसाखी? जानें शुभ समय और महत्व; ऐसे करें गुरुद्वारा दर्शन

Baisakhi 2026 Date and Time: बैसाखी जो फसल का एक बड़ा त्योहार है कल 14…

Last Updated: April 13, 2026 10:13:07 IST

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: मध्य प्रदेश में तुरंत खरीदें या इंतजार से होगा बड़ा मुनाफा?

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: April 13, 2026 10:07:29 IST

Gold Rate Today 13 April 2026: सोना चढ़ा आसमान पर या आने वाली है बड़ी गिरावट? अभी खरीदें या रुकना ही समझदारी!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 13 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 13, 2026 09:58:18 IST