<

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का लिया फैसला, यहां जानें- दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Ishan Kishan: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है. भारत पहले बल्लेबाजी करेगी. ईशान किशन और रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है.

IND vs NZ T20I Match: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरूआत आज से होने वाली है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी?ओपनिंग अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे. इसके बाद तीसरे नंबर पर ईशान किशन को मौका मिला है.श्रेयस अय्यर, जिन्हें तिलक वर्मा की चोट की जगह टीम में शामिल किया गया था, उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है. इसके अलावा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई को भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा.

इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. जिसे न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है. इससे पहले पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को टेस्ट सीरीज में भी पराजित किया था. 

भारत की प्लेइंग इलेवन (India’s playing eleven)

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand’s playing eleven)

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

मुंबई की गलियों से 70 करोड़ का सफर… सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ आसमान छू रही, BCCI देता है इतना पैसा

इस स्टेडियम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड (What is India’s record at this stadium?)

इस स्टेडियम में अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं और इन सभी में बहुत ज्यादा बड़े स्कोर नहीं बने हैं. भारत इस मैदान पर 4 मैच खेला है जिसमें से उन्हें 2 में जीत और 2 में हार मिली है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि भारत ने इस मैदान पर आज तक का सबसे कम स्कोर बनाया है. भारत ने साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ 79 रन बनाए थे. देखना होगा कि आज के मुकाबले में टीम इंडिया इस मैदान पर कैसा परफॉर्म करती है.

कैसा होगा भारत का मिडिल ऑर्डर? (What will India’s middle order look like?)

भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. इसके बाद ईशान किशन तीसरे, कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे, अक्षर पटेल पांचवें, रिंकू सिंह छठे, हार्दिक पांड्या सातवें, शिवम दुबे आठवें, अर्शदीप सिंह नौवें, वरुण चक्रवर्ती दसवें और जसप्रीत बुमराह 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे.

‘हार्दिक के बिना टीम इंडिया कुछ नहीं…’ टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूर्व क्रिकेटर का बयान

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST