अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने नेटिजंस के बीच बहस छेड़ दी है. वीडियो में वह भारत में लगभग ₹10 में मिलने वाली मेथी की कीमत की तुलना वहां ₹600 के रेट से करती हैं.
₹10 की मेथी बनाम ₹600 की मेथी
अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने नेटिजंस के बीच बहस छेड़ दी है. इस वीडियो में वह अपने शहर के सुपरमार्केट में मेथी (फेनुग्रीक) खरीदते हुए नजर आ रही हैं.
वीडियो में वह भारत में लगभग ₹10 में मिलने वाली मेथी की कीमत की तुलना वहां ₹600 के रेट से करती हैं. इंटरनेट पर यह तुलना देखकर लोगों के बीच तुरंत बहस शुरू हो गई कि जब कमाई डॉलर में है तो खर्च भी तो डॉलर के हिसाब से होगा.
वीडियो में महिला अमेरिकी स्टोर में मेथी के पैक की कीमत दिखाती हैं, जो लगभग 7 डॉलर (करीब ₹600) है, और फिर भारत में खुले बाजार में ₹10 या ₹20 की ताजी मेथी की जुड़ी की फोटो से तुलना करती हैं. यह तुलना देखकर कई उपयोगकर्ता भारत के सस्ते ताजा भोजन की सुविधा को याद करते दिखे, तो कुछ लोगों ने इसे एक “एक्सप्रेस प्राइड” बताया.
इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया बंटी हुई है. एक तरफ वो लोग थे जिन्हें लगा कि भारत वाकई बेहद किफायती है और दूसरी तरफ वो लोग थे जो असलियत का आईना लेकर खड़े हो गए. लोगों ने खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि अगर कमाई डॉलर में है तो खर्चा भी उसी हिसाब से होगा. एक यूजर ने लिखा कि यह सच्चा भारत वाला जीवन दिखाता है, जहां रोजमर्रा की सब्जियां अभी भी इतनी सस्ती हैं कि विदेश में रहने वाले लोग चौक जाते हैं.
वहीं दूसरी तरफ, कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना को हाइपोक्रिसी या नासमझी बताया. वे यह इशारा कर रहे थे कि अमेरिका में आमतौर पर आय भी डॉलर में होती है, तो वही ₹600 वहां उतने महंगे नहीं लग सकते जितना भारतीय रुपये में लगेंगे. कुछ ने लॉजिस्टिक, पैकेजिंग और इंपोर्ट की उच्च लागत को भी दाल-सब्जी की महंगी कीमत में शामिल करते हुए उसे सामान्य माना. भारतीय खाना जहां विदेशों में प्रीमियम के रूप में बिक रहा है, वहीं भारत में वही आम आदमी की रोज की थाली है.
Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…
मलाई प्याज की सब्जी भारतीय रसोई की वह स्पेशल डिश है जो सिर्फ दो कॉमन…
India US Trade: हर किसी के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर…
Palash-Smriti: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने सबको चौंका दिया…
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…
Election Commission : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि…