500 Year Old Love Story Revealed: इंग्लैंड में 500 साल पहले प्रेमी-प्रेमिका के मिलन के बीच कौन बनता था रोड़ा, इसका खुलासा AI ने किया है.
500 Year Old Love Story: 500 साल पहले की लव स्टोरी में कौन था विलेन?
500 Year Old Love Story Revealed: मोहब्बत का एहसास समय से परे होता है. यह ना तो धर्म और जाति में बंधता है और ना ही किसी अन्य दायरे में. सदियों से मोहब्बत की गिरफ्त में लड़का-लड़की आते रहे हैं. हर दौर और हर सदी में मोहब्बत के दौरान समस्याएं आती रही हैं. 540 साल पहले लिखे गए लव लेटर में क्या-क्या था? इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने डिकोड किया है. इसमें लड़की ने प्रेमी को जो खत लिखा है, उससे पता चलता है कि दहेज का दंश हर दौर में रहा है. हालांकि यह लेटर भारत से संबंधित नहीं है. यह भी अलग बात है कि हिसार के राखीगढ़ी में पुरातत्व विभाग द्वारा की गई खोदाई के दौरान स्त्री-पुरुष का कंगाल मिला था, जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आए थे. अब यह लेटर सामने आया है, जो इंग्लैंड से संबंधित है.
AI द्वारा डिकोड लव लेटर से पता चलता है कि यह खत वर्ष 1477 का है. प्रेमी-प्रेमिका की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन दहेज एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया. The Jerusalem Post के हवाले से सामने आई चिट्ठी में इंग्लैंड की एक युवती मार्गरी ब्रूज़ (Margery Brews) और जॉन पेस्टन (John Paston) का जिक्र है. दोनो एक-दूसरे से प्यार करते हैं.
ये भी पढ़ें:- PV Sindhu Love Story: सफर से हमसफर तक… आसमान में कैसे शुरू हुई पीवी सिंधु की लव स्टोरी? पढ़ें पूरी कहानी
AI द्वारा डिकोड लव लेटर से जानकारी सामने आई है कि प्रेमिका मार्गरी ब्रूज़ के पिता ने £200 देने का वादा लड़का पक्ष से किया था. एकमुश्त पैसे नहीं होने के चलते मार्गरी £200 किस्तों में देने चाहते थे. वहीं, लड़के मां दहेज को लेकर अड़ गई थीं. खत में अपना दर्द बयां करते हुए मार्गरी ने लिखा था कि अगर जॉन उनसे सच्चा प्यार करते हैं तो उससे शादी करें.
प्रेमिका मार्गरी ने खत में इस बात का भी जिक्र किया था कि वह प्रेमी जॉन के साथ हर हाल में खुशी-खुशी रहेगी. यहां तक कि अगर जॉन की प्रॉपर्टी आधी भी रह जाए तो भी वह प्रेमी से शादी करेगी और ताउम्र साथ निभाएगी. वहीं, डेली मेल के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे पुराना लव लेटर भी हो सकता है.
AI द्वारा डिकोड लव लेटर को लेकर खुलासा हुआ है कि इसमें पुराने अंग्रेजी शब्द जैसे thorn और धुंधली स्याही का इस्तेमाल हुआ है. इमेजिंग और हैंडराइटिंग एनालिसिस की मदद इस चिट्ठी का असली राज़ सामने आया है.
Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…
Welcome To The Jungle Teaser Out: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का…
Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…
दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…
सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…
Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…