एक वायरल वीडियो में एयर इंडिया के एक पूर्व कैबिन क्रू सदस्य को विमान के कॉकपिट में बैठे हुए दिखाया गया है. यह वीडियो वायरल होते ही एयर इंडिया ने संज्ञान लिया और आधिकारिक पोस्ट जारी कर कहा कि इस घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की जा रही है.
कॉकपिट में बैठकर केबिन क्रू बना रही थी रील, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एयर इंडिया के एक पूर्व कैबिन क्रू सदस्य को विमान के कॉकपिट में बैठे हुए दिखाया गया है. इस वीडियो में यूनिफॉर्म पहने कैबिन क्रू को पायलट की सीट पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि कोई अन्य व्यक्ति कॉकपिट के अंदर और बाहर के दृश्य रिकॉर्ड कर रहा है.
यह वीडियो वायरल होते ही एयर इंडिया ने संज्ञान लिया और आधिकारिक पोस्ट जारी कर कहा कि इस घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की जा रही है.
वीडियो में बादलों का नजारा दिखाई दे रहा है, जो संकेत देता है कि विमान उड़ान भर चुका था. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एयरलाइन की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए और ट्रोलिंग शुरू कर दी. एक सूत्र के अनुसार, वीडियो में दिख रहा कैबिन क्रू सदस्य पिछले महीने ही एयर इंडिया छोड़ चुका है. हालांकि, एयरलाइन ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वे वीडियो से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं, क्योंकि कॉकपिट एंट्री के सख्त नियम हैं और कोई भी उसमें एंट्री नहीं ले सकता है.
एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि कैबिन क्रू को कभी भी पायलट या कॉकपिट क्रू की सीट पर बैठने की अनुमति नहीं है, खासकर जब विमान हवा में हो. कंपनी ने बयान में कहा, “हम सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो से अवगत हैं जिसमें एयर इंडिया के एक पूर्व केबिन क्रू सदस्य को कॉकपिट के अंदर बैठे हुए दिखाया गया है.” एयरलाइन ने आगे कहा, “एयर इंडिया के कॉकपिट में प्रवेश को लेकर सख्त प्रोटोकॉल हैं और इन मानकों से किसी भी तरह के विचलन को गंभीरता से लिया जाता है. हम वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि कर रहे हैं और साथ ही वीडियो से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए हमने आंतरिक जांच शुरू कर दी है.”
बयान में आगे कहा गया, “जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि सभी सुरक्षा और परिचालन प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जा सके. एयर इंडिया में हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.” बता दें कि कॉकपिट में पहुंचने के लिए सख्त प्रोटोकॉल हैं और इनके उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाता है. एयरलाइन ने यात्रियों और जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है.
विमानन उद्योग में कॉकपिट की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है. अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत, उड़ान के दौरान अनधिकृत व्यक्तियों का कॉकपिट में प्रवेश निषिद्ध है, जो 9/11 जैसे हादसों के बाद और सख्त हो गया. सोशल मीडिया ने यह वीडियो तुरंत ही वायरल हो गया और अब तक इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं, लेकिन साथ ही एयर इंडिया की छवि पर सवाल भी खड़े कर दिए. नेटिजन्स ने मीम्स और कमेंट्स के जरिए एयरलाइन को ट्रोल किया, हालांकि कुछ ने इसे पूर्व कर्मचारी का निजी मामला बताया.
समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…
महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…
गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…
ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 1 अप्रैल को अपने दोस्त के मजेदार प्रैंक किया. उन्होंने…
Vaishakh Vrat List 2026: वैशाख माह 2026 की शुरुआत और अंत की तारीख, इसके त्योहार…