Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Wedding tradition: भारत समेत दुनियाभर के लोगों में अलग-अलग औप अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है,इन्हीं में से एक परंपरा है बांग्लादेश की मंडी समुदाय की,जहां पिता को ही बेटी का पति बनना होता है,आइए जानते हैं विस्तार से.
जहां पिता ही बन जाता है बेटी का पति
Father Marries Daughter: दुनिया में कई जनजातियां आज भी अपनी पुरानी और अनोखी परंपराओं को निभाती हैं. कुछ जगहों पर समय के साथ बदलाव आया है, लेकिन कुछ समुदाय अब भी अपनी परंपराओं को बनाए हुए हैं. ऐसी ही एक परंपरा बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी जंगलों में रहने वाली मंडी जनजाति से जुड़ी बताई जाती है.
इस जनजाति में विवाह को लेकर एक ऐसी परंपरा का उल्लेख मिलता है, जिसे सुनकर लोग अक्सर हैरान रह जाते हैं. कहा जाता है कि अगर कोई महिला कम उम्र में विधवा हो जाती है और उसकी एक बेटी होती है, तो आगे चलकर उस व्यक्ति से बेटी का रिश्ता भी तय कर दिया जाता है जिसने उसकी मां से शादी की होती है.इस तरह बेटी के जीवन में वही व्यक्ति पहले पिता जैसी भूमिका निभाता है और बाद में उसका जीवनसाथी भी बन जाता है.
इस परंपरा के पीछे समुदाय की यह मान्यता बताई जाती है कि एक ही व्यक्ति पूरे परिवार को सुरक्षा और सहारा दे सकता है. इसलिए परिवार की जिम्मेदारी और देखभाल को ध्यान में रखते हुए ऐसे रिश्ते बनाए जाते हैं.हालांकि, बाहर से देखने पर यह परंपरा कई लोगों को अजीब और विवादित लग सकती है.
कुछ मामलों में यह भी सामने आता है कि जिस व्यक्ति ने बचपन में लड़की की देखभाल पिता की तरह की होती है, वही आगे चलकर उसका जीवनसाथी बन जाता है. ऐसे हालात में भावनात्मक रूप से स्थिति काफी जटिल हो जाती है, लेकिन परंपरा के अनुसार इसे स्वीकार किया जाता है.
आज के समय में इस प्रथा को लेकर अलग-अलग विचार देखने को मिलते हैं. कुछ लोग इसे पुरानी सोच मानकर इससे दूरी बना रहे हैं, जबकि कुछ लोग अब भी इसे अपनी सांस्कृतिक परंपरा के रूप में अपनाए हुए हैं.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…