<
Categories: हेल्थ

60 सेकंड की झप्पी… फिर खूब लगाइए प्यार में गोते, रिश्ते बन जाएंगे आम से खास, समझिए इसके पीछे का साइंस

Love Secret Tips: प्यार करना और प्यार समझना दो अलग-अलग बातें हैं. जिसने पार्टनर को समझ लिया वो पास हो गया, नहीं तो फेल. लेकिन, एक बेहद आसान फॉर्मूला है, जिसके जरिए पार्टनर एक-दूसरे से कभी अलग नहीं हो पाएंगे. ताउम्र एक-दूसरे के प्यार में गोता लगा सकते हैं. जी हां, इसके लिए बस हर दिन केवल और केवल 60 सेकंड देना होगा. अब सवाल है कि आखिर, रिश्ते को मजबूत बनाने का फॉर्मूला क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-

Love Secret Tips: प्यार करना और प्यार समझना दो अलग-अलग बातें हैं. रिश्ते बनाना और फिर उनको निभाना इतना आसान काम नहीं है. जिसने पार्टनर को समझ लिया वो पास हो गया, नहीं तो फेल. इसी के फेर में अक्सर रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं.  फिर शुरू होता है गलतियों की भरपाई करने का दौर. लेकिन, एक बात बता दूं कि, बिगड़े रिश्ते को सुधारने और किसी की जिंदगी में अपनी जगह बनाने में सालों लग जाते हैं. इतना लंबा इंतजार कई बार रिश्तों के बीच बनी खाई को और गहरा बना देता है. लेकिन, एक बेहद आसान फॉर्मूला है, जिसके जरिए पार्टनर एक-दूसरे से कभी अलग नहीं हो पाएंगे. ताउम्र एक-दूसरे के प्यार में गोता लगा सकते हैं. जी हां, इसके लिए बस हर दिन केवल और केवल 60 सेकंड देना होगा. अब सवाल है कि आखिर, रिश्ते को मजबूत बनाने का फॉर्मूला क्या है? किन टिप्स से किसी खास की दुनिया में अपनी जगह बना सकते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-

60 सेकेंड की झप्पी का फॉर्मूला

रुठे साथी को मनाने या उससे प्यार जताने में प्यार की झप्पी औषधि की तरह काम करती है. लेकिन, ध्यान रखने वाली बात यह है कि, ये झप्पी 20-30 सेकेंड की नहीं, पूरे 60 सेकंड की होनी चाहिए. बता दें कि, इस फॉर्मूला के पीछे एक वैज्ञानिक कारण है. विज्ञान मानता है कि जब आप अपने पार्टनर को 60 सेकेंड तक छूते हैं या गले लगाते हैं तो उसके शरीर में इस दौरान ऑक्सिटोसिन और डोपामाइन जैसे प्लेजर हार्मोन का उत्सर्जन बढ़ जाता है. इसकी वजह से व्यक्ति सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करता है. इस पूरी प्रक्रिया की वजह से एक-दूसरे के साथ ऐसे ही बने रहने की इच्छा प्रबल होने लगती है.

किसी खास के दिल में जगह बनाने के टिप्स

प्यार भरे मैसेज भेजें: ये टाइम सोशल मीडिया का है. इसलिए अपने पार्टनर को लव मैसेज भेजकर यह बताओ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं. साथ बिताए गए लम्हों की कुछ तस्वीरें या कुछ यादें उन्हें सेंड कर सकते हैं. ऐसा करने में आपको 60 सेकेंड से ज्यादा वक्त नहीं लगेगा.

पार्टनर की पसंद का काम करें: अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद को तो आप जानते ही होंगे. बाजार से उनके पसंद की कोई चीज ले आएं या घर में ही बना लीजिए. छोटी-छोटी बातें रिश्ते को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं.

एक-दूसरे की आंखों में खोएं: एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक दूजे की आंखों में देखें. 60 सेकेंड तक ऐसा करने से आप दोनों के अंदर प्यार वाले हार्मोन्स पनपने लगेंगे. आपका पार्टनर आपसे दूर नहीं रह पाएगा.

एक-दूजे का हर वक्त साथ: छोटी-छोटी बातों में य‍ह दिखता है कि आप अपने पार्टनर से कितना प्यार करते हैं और बदले में वह भी आपसे उतना ही प्यार करता है या नहीं. साथी के जीवन में सबसे खास बनने के लिए जरूरी है कि आप उसका साथ कभी न छोड़ें. उसे सपोर्ट करें और बातों-बातों में जताएं कि आप किसी भी कीमत पर उनका साथ नहीं छोड़ेंगे.

तारीफ करें: किसी को खुश करने का यह सबसे आसान तरीका है. अपने पार्टनर के सकारात्मक पक्षों को देखें और उन्हें सराहें. कभी-कभी झूठी तारीफ भी काम कर जाती है. पर हमेशा झूठी तारीफ न करें. इससे बात बनने की बजाय बिगड़ सकती है. 

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST