<

‘दोनों किडनी बेचनी…’, इन्फ्लुएंसर के वायरल हाउस टूर ने उड़ाए होश, मुंबई में 2BHK का किराया जानकर सिर घूम जाएगा!

हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर का हाउस टूर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. मुंबई में घर के किराए पर बात करते हुए इंफ्लुएंसर ने मजाकिया अंदाज में बताया, 'किराया इतना महंगा है, दोनों किडनियां बेचनी पड़ेगी.'

हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर का हाउस टूर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान का है, जिन्होंने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में एक किराये का घर लिया है. मुंबई का बांद्रा हमेशा से महंगे किरायों के लिए मशहूर रहा है. 
मुस्कान रांका ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आर्या कोठारी के वीडियो में अपना 2BHK फ्लैट का टूर शेयर किया, जहां उन्होंने खुलासा किया कि वो मेंटेनेंस सहित हर महीने 1,11,000 रुपये किराया देती हैं. वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “दोनों किडनी बेचनी पड़ेंगी!” और यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई. 

मुस्कान का आलीशान फ्लैट

मुस्कान का फ्लैट बांद्रा के प्रीमियम इलाके में है, जिसे उन्होंने प्यार से ‘बैडी भवन’ नाम दिया है. वीडियो में मुस्कान ने सफेद और बेज कलर से सजा इंटीरियर दिखाया, जिसमें बेडरूम, किचन, लिविंग रूम और छोटी बालकनी शामिल है. उन्होंने इसे करीब 600 स्क्वायर फीट बताया, हालांकि कई यूजर्स को कैमरे पर यह बड़ा लग रहा है. प्रोफेशनल लाइटिंग से साफ है कि यह उनका वर्क-फ्रॉम-होम स्टूडियो भी है.

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

वीडियो शेयर होते ही मीम्स और रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “मुंबई में रहना सपना है या सजा?” दूसरे ने लिखा, “1.11 लाख में तो दिल्ली में 4BHK मिल जाता!” कईयों ने तारीफ की— “सादगी में भी लग्जरी.” बांद्रा वेस्ट जैसे इलाकों में 2BHK का किराया 80,000 से 1.5 लाख तक होता है. 

मुंबई रेंटल मार्केट की हकीकत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देशभर से लोग अपने सपने पूरे करने के लिए पहुंचते हैं, इसलिए रेंटल प्रॉपर्टी की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है. इसलिए मुंबई में प्रॉपर्टी रेट्स हमेशा से महंगे रहे हैं. बांद्रा, अंधेरी वेस्ट और साउथ मुंबई में हाई डिमांड की वजह से किराए बढ़े हैं. सेलिब्रिटी इलाके होने की वजह से सामान्य 2BHK भी लाखों में किराए पर जाता है. हालांकि, मुस्कान ने अपनी इनकम नहीं बताई, लेकिन कंटेंट क्रिएशन से उनकी कमाई का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

स्टाइल आइकन ‘Sonam Kapoor’ दूसरी बार बनीं मां, फैन्स बोले- ‘परफेक्ट फैमिली फोटो अब पूरी हुई’!

Sonam Kapoor Second Baby: सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 29 मार्च 2026…

Last Updated: April 4, 2026 13:33:59 IST

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…

Last Updated: April 4, 2026 13:20:09 IST

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST