<
Categories: मनोरंजन

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में 5 बार श्रीराम का किरदार निभाया. वहीं वे दो फिल्मों में श्रीराम के साथ ही रावण के किरदार में भी नजर आए.

Ramayana: रामायण का क्रेज हमेशा से तेज रहा है. चाहें वो पुराना समय हो या वर्तमान समय. अरुण गोविल की रामायण के समय से अब तक हर रामायण को फैंस काफी पसंद करते हैं. इन दिनों नितिश कुमार की अपकमिंग रामायण चर्चा में है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले हैं. ऐसे में भगवान श्रीराम के किरदार निभाने वाले एक्टर्स काफी चर्चा में हैं. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में 5 बार भगवान श्रीराम का किरदार निभाया  है. उन्होंने दो फिल्मों में तो भगवान श्रीराम के साथ ही रावण का किरदार भी निभाया. उनको अपने किरदारों के लिए आज भी याद किया जाता है. इतना ही नहीं उनके पोते भी जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने अपने दादा की तरह भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था.

कौन हैं वो अभिनेता, जिन्होंने निभाए राम का किरदार

हम बात कर रहे हैं तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी तारक रामाराव यानी एनटीआर की. उन्होंने 5 फिल्मों में भगवान श्रीराम का किरदार निभाया. उन्होंने एक ही फिल्म में राम और रावण दोनों का किरदार निभाकर लोगों को चौंका दिया. बहुत से लोग उन्हें भगवान श्रीराम ही मानने लगे थे. एनटीआर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में लव कुश, श्री कृष्ण साहित्य, श्री राम पट्टाभिषेकम जैसी फिल्मों में श्रीराम का किरदार निभाया. इसके अलावा भूकैलास और सीता राम कल्याणम जैसी फिल्मों में राम और रावण दोनों का किरदार निभाया. उनकी ये खासियत उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग बनाया.

पोते ने भी किया श्रीराम का किरदार

अभिनेता नंदमुरी तारक रामाराव यानी एनटीआर के पोते जूनियर एनटीआर ने भी श्रीराम का किरदार निभाया. उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी. वे अपने दादा की फिल्म में ब्रह्मर्षि विश्वामित्र में एक बच्चे के किरदार में नजर आए थे. इसके बाद साल 1997 में उन्होंने बाल रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था. उन्हें इस किरदार में काफी पसंद किया गया था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST

IND vs WI: शुभमन गिल ने धोनी-गांगुली की बराबरी कर मचाया तहलका, 7वीं बार किया कारनामा; देखते रह गए कोहली और रोहित

IND VS WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के नाम इंडिया के लिए…

Last Updated: October 4, 2026 11:38:32 IST

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST