<

ताऊ ने कहा- छाछ पियोगे?, फिर खटिए पर हुई विदेशी गोरे की मेहमान-नवाजी, वीडियो देख दुनिया बोली- I Love India!

Desi Buttermilk Viral Video: ब्रिटिश ट्रेवलर डंकन इवांस साइकिल चलाते हुए भारत के गांव में घूम रहे थे, तभी बाइक से गुजरते एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने घर छाछ पीने के लिए इन्वाइट किया. अतिथि देवो भव: की ये भावना इंटरनेट पर वायरल हो गई और लोगों ने इसे खूब पसंद किया. यहां देखें भारत की मेहमान-नवाजी का आनंद लेते ब्रिटिश ट्रेवलर का वीडियो-

Desi Buttermilk Viral Video: फेमस ट्रेवलर और व्लॉगर ने अपनी इंडियन ट्रेवल सीरीज की कुछ यादें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उनकी इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. अपने व्लॉग में इवांस से दिखाया कि वो गर्मी के मौसम में भारत के गांव में साइक्लिंग कर रहे थे कि तब ही स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें अपने घर पर छाछ पीने के लिए इन्वाइट किया. उन्होंने अपने व्लॉग का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि ‘भारत में साइकिल चलाते हुए मुझे सबसे दयालु व्यक्ति मिला’. इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स ने भारत के लोगों के आतिथ्य की जमकर तारीफ की है.

तपती धूप में छाछ पीने का न्यौता

जैसा कि वीडियो में ब्रिटिश ट्रेवलर डंकन इवांस गांव की तपती दोपहरी में साइकिल पर घूम रहे थे कि तब ही सामने से अपने वाहन पर आ रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने इवांस को रोका और इवांस को अपने घर आने का न्यौता दिया. वीडियो में व्यक्ति इंग्लिश में इवांस से बातचीत कर रहा है और कह रहा है कि मेरे घर आइए और छाछ पीजिए. ये सुनते ही इवांस खुश हो जाते हैं और व्यक्ति से पूछते है कि क्या वो अभी चल सकते हैं? तो बुजुर्ग व्यक्ति बेहद खुश होकर तुरंत साथ ले जाने के लिए राजी हो डाते हैं.

खटिए पर मेहमान-नवाजी

वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति स्थानीय निवासी बताया जा रहा है जो इवांस को छाछ पिलाने अपने घर ले जाता है. वीडियो के मुताबिक, सबसे पहले इवांस अपनी साइकिल पार्क करते हैं और बुजुर्ग व्यक्ति खटिया बिछाकर इवांस को बैठने के लिए कहता है. इतनी देर में व्यक्ति की पत्नि एक स्टील के बड़े कप में छाछ लेकर आती है और इवांस भी चियर्स कहके छाछ पीना शुरू करते हैं.

इवांस ने बांधे तारीफों के पुल

इवांस ने अपने व्लॉग में दिखाया कि कैसे वो कुछ देर उस व्यक्ति के घर रुके, छाछ पी, आराम किया और कुछ देर बाद अपनी साइकिल लेकर चले गए. जाने से पहले इवांस ने बुजुर्ग दंपति का धन्यवाद किया और आभार व्यक्त करके दोबारा मिलने को कहा. इस वीडियो के अंत में इवांस ने भारत के छोटे कस्बे में साइकिल चलाते वक्त एक काइंड पर्सन मिला, जिसने छाछ पीने के लिए इन्वाइट किया. मुझे छाछ का स्वाद और व्यक्ति का जेस्चर बहुत पसंद आया.

फैन हुई दुनिया

डंकन इवांस की इस वीडियो को अब तक 92 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर देश और विदेश से जमकर कमेंट आ रहे हैं. लोग ग्रामीण व्यक्ति की खूब सराहना कर रहे हैं. 

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST