Desi Buttermilk Viral Video: फेमस ट्रेवलर और व्लॉगर ने अपनी इंडियन ट्रेवल सीरीज की कुछ यादें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उनकी इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. अपने व्लॉग में इवांस से दिखाया कि वो गर्मी के मौसम में भारत के गांव में साइक्लिंग कर रहे थे कि तब ही स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें अपने घर पर छाछ पीने के लिए इन्वाइट किया. उन्होंने अपने व्लॉग का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि ‘भारत में साइकिल चलाते हुए मुझे सबसे दयालु व्यक्ति मिला’. इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स ने भारत के लोगों के आतिथ्य की जमकर तारीफ की है.
तपती धूप में छाछ पीने का न्यौता
जैसा कि वीडियो में ब्रिटिश ट्रेवलर डंकन इवांस गांव की तपती दोपहरी में साइकिल पर घूम रहे थे कि तब ही सामने से अपने वाहन पर आ रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने इवांस को रोका और इवांस को अपने घर आने का न्यौता दिया. वीडियो में व्यक्ति इंग्लिश में इवांस से बातचीत कर रहा है और कह रहा है कि मेरे घर आइए और छाछ पीजिए. ये सुनते ही इवांस खुश हो जाते हैं और व्यक्ति से पूछते है कि क्या वो अभी चल सकते हैं? तो बुजुर्ग व्यक्ति बेहद खुश होकर तुरंत साथ ले जाने के लिए राजी हो डाते हैं.
खटिए पर मेहमान-नवाजी
वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति स्थानीय निवासी बताया जा रहा है जो इवांस को छाछ पिलाने अपने घर ले जाता है. वीडियो के मुताबिक, सबसे पहले इवांस अपनी साइकिल पार्क करते हैं और बुजुर्ग व्यक्ति खटिया बिछाकर इवांस को बैठने के लिए कहता है. इतनी देर में व्यक्ति की पत्नि एक स्टील के बड़े कप में छाछ लेकर आती है और इवांस भी चियर्स कहके छाछ पीना शुरू करते हैं.
इवांस ने बांधे तारीफों के पुल
इवांस ने अपने व्लॉग में दिखाया कि कैसे वो कुछ देर उस व्यक्ति के घर रुके, छाछ पी, आराम किया और कुछ देर बाद अपनी साइकिल लेकर चले गए. जाने से पहले इवांस ने बुजुर्ग दंपति का धन्यवाद किया और आभार व्यक्त करके दोबारा मिलने को कहा. इस वीडियो के अंत में इवांस ने भारत के छोटे कस्बे में साइकिल चलाते वक्त एक काइंड पर्सन मिला, जिसने छाछ पीने के लिए इन्वाइट किया. मुझे छाछ का स्वाद और व्यक्ति का जेस्चर बहुत पसंद आया.
फैन हुई दुनिया
डंकन इवांस की इस वीडियो को अब तक 92 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर देश और विदेश से जमकर कमेंट आ रहे हैं. लोग ग्रामीण व्यक्ति की खूब सराहना कर रहे हैं.