<

चंबा राजमा रेसिपी: एक्ट्रेस यामी गौतम भी हैं इस डिश की दीवानी, खुशबू से ही मुंह में आने लगेगा पानी

Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है. एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी कई इंटरव्यू में चंबा राजमा को अपनी फेवरेट डिश बताया है. आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं चंबा राजमा की आसान रेसिपी.

Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है. यह डिश इतनी लजीज होती है कि हिमाचल प्रदेश के सभी सामूहिक भोजों में यह जरूर बनता है.

एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी कई इंटरव्यू में चंबा राजमा को अपनी फेवरेट डिश बताया है. आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं चंबा राजमा की आसान रेसिपी. जब आप इसे घर  बनाएंगे तो यकीन मानिये हर कोई आपकी कुकिंग का फैन हो जायेगा.

आवश्यक सामग्री (4 सदस्यों के लिए)

चंबा राजमा (या लाल राजमा) – 1 कप  
दही (फुल क्रीम) – 1 कप  
देशी घी – 3 बड़े चम्मच  
प्याज (बारीक कटा) – 1 मध्यम  
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच  
हरी मिर्च (कटी) – 2  
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच  
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच  
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच  
जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच  
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच  
तेजपत्ता – 1  
जीरा – 1 छोटा चम्मच  
हींग – 1 चुटकी  
नमक – स्वादानुसार  
धनिया पत्ती – सजाने के लिए  
चावल का आटा (गाढ़ा करने के लिए) – 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक) 

बनाने की विधि

राजमा को अच्छे से धोकर 6-8 घंटे या रात भर पानी में भिगो दें. 
सुबह प्रेशर कुकर में भिगोए राजमा, 2.5 कप पानी, 1 तेजपत्ता, 1 इंच दालचीनी, 2 लौंग और नमक डालें. मध्यम आंच पर 15-16 सीटी लगाएं जब तक राजमा पूरी तरह नरम न हो जाए.

ग्रेवी तैयार करना
दही को अच्छे से फेंट लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और थोड़ा नमक मिलाकर रखें. कढ़ाई में 2 चम्मच घी गरम करें. जीरा तड़काएं, फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट भूनें. 

राजमा मिलाना
भुने प्याज में दही का मिश्रण धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही न फटे. ग्रेवी गाढ़ी होने पर उबले राजमा (पानी सहित) डालें. अच्छे से मिलाएं. गरम मसाला, धनिया पत्ती डालकर 10-12 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.

तड़का और सर्विंग
अलग पैन में 1 चम्मच घी गरम करें. हींग, लाल मिर्च और शाहजीरा तड़का लगाकर राजमा में डालें.  5 मिनट और पकाएं. गाढ़ा करने के लिए चावल का आटा घोलकर मिलाएं. ताजा धनिया से गार्निश करके गर्म चावल या रोटी के साथ सर्व करें.

विशेष टिप्स:

  • चंबा राजमा में देसी घी का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाता है.
  • दही को हमेशा फेंटकर धीरे डालें वरना ग्रेवी फट सकती है.
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla
Tags: LIFESTYLE

Recent Posts

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST

UP Scholarship: छूट गया था छात्रवृत्ति का फॉर्म? अब फिर से मिलेगा मौका, दोबारा खुलेगा यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल

UP Scholarship Portal Reopen: यूपी में जिन छात्रों ने किसी वजह से स्कॉलरशिप और फीस…

Last Updated: April 3, 2026 21:24:25 IST

Oppo F33 या Oppo K15 कौन सा बजट स्मार्टफोन आपके लिए बेटर चॉइस, कैमरे से बैटरी तक कितना है अंतर?

ओप्पो जल्द ही अपनी एफ33 और के15 सीरीज को लॉन्च करने वाली है. कंपनी इन…

Last Updated: April 3, 2026 21:04:59 IST

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर मची धूम: 60 फीसदी ऑफर पर खरीदें एसी, टीवी और स्मार्टफोन!

30 मार्च से फ्लिपकार्ट पर 'Big Bachat Day Sale' शुरू हो गई है. इसमें आप…

Last Updated: April 3, 2026 20:55:46 IST

CSK vs PBKS: टेस्ट में फेल हुआ आयुष म्हात्रे का बल्ला, फिर उसी बैट से खेली 74 रनों की पारी; चेपॉक में हुआ गजब का ड्रामा!

IPL 2026: अंपायर की गलती से आयुष म्हात्रे के 2-2 बल्ले टेस्ट में हुए फेल!…

Last Updated: April 3, 2026 20:58:35 IST

चावल की जगह मिलेट्स की से बनाएं स्वादिष्ट खिचड़ी, बच्चों से बड़ों तक सबको आएगी पसंद

अगर आप चावल की खिचड़ी खाते हुए परेशान हो गए हैं और कुछ टेस्टी और…

Last Updated: April 3, 2026 20:51:31 IST