<

क्या दिल्ली मेट्रो बन चुकी है मज़ाक? ऐसी हरकत के बाद DMRC ने लिया सख्त एक्शन

देश की राजधानी (Capital of India) दिल्ली की जान दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर (Social Media) तेजी से वायरल (Viral) हो रही है. वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद लोगों जमकर गुस्सा देखने को मिल रहा है.

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो, जिसे शहर की जीवन रेखा माना जाता है, इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से सुर्खियां बटोरता हुआ नज़र आ रहा है.  हाल ही में ग्रीन लाइन के एक स्टेशन से सामने आए वीडियो ने न सिर्फ लोगों को हैरान किया है बल्कि वीडियो को देखने के बाद शायद आपको भी गुस्सा आ सकता है. वीडियो में एक व्यक्ति मेट्रो कोच के बाहर और प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बेहद ही अजीबोगरीब डांस करते हुए देखा जा सकता है. 

रील बनाने की सनक और जनता का आक्रोश

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो देश की राजधानी दिल्ली के ग्रीन लाइन मेट्रो स्टेशन पर साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति मेट्रो कोच के अंदर अजीबोगरीब डांस कर सकता है. ग्रीन लाइन, जो आमतौर पर दैनिक यात्रियों और कामकाजी लोगों से भरी रहती है, वहां इस तरह का व्यवहार यात्रियों के लिए एक एक बार फिर से सिरदर्द बन चुका है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

सुरक्षा का उल्लंघन और यात्री में मर्यादा की कमी

यह तो सभी जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग जमकर मर्यादाओं का उल्लघंन करेत हुए नज़र आ ही जाते हैं. वृद्धों और बच्चों के लिए इस तरह का शोर-शराबा और शारीरिक हरकतें खतरनाक साबित हो सकती हैं. इतना ही नहीं, सार्वजनिक परिवहन को ‘पर्सनल स्टूडियो’ की तरह इस्तेमाल करना अन्य यात्रियों की निजता का हनन है. 

वायरल हुए वीडियो के बाद DMRC की सख्त चेतावनी

इस घटना के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक बार फिर से यात्रियों को सख्त से सख्त चेतावनी दी है. जिसमें DMRC ने कहा है कि मेट्रो के अंदर रील बनाना या ऐसी कोई भी गतिविधि करना जिससे दूसरों को परेशानी हो,यह पूरी तरह से दंडनीय अपराध है. तो वहीं, दूसरी तरफ वीडियो को देखने के बाद कुछ अधिकारियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर उन पर भारी जुर्माना लगाने और भविष्य में यात्रा पर प्रतिबंध लगाने जैसे कड़े कदम उठा रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत दोबारा नहीं कर सके. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Funny Jokes: मैं रोज पूजा करती हूं, काश श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं? पत्नी के कहने पर फिर पति ने जो कहा…

Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…

Last Updated: May 20, 2026 11:46:50 IST

IPL का नया ‘सिक्सर किंग’! वैभव सूर्यवंशी के आगे रसेल-पूरन भी फीके, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…

Last Updated: May 20, 2026 11:33:09 IST

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST