<

कांपते हाथों से बनाती है चाय, मेहनत और जज्बे की जीती-जागती मिसाल हैं 103 साल काशीबा!, वीडियो वायरल

गुजरात की 103 साल बुजुर्ग महिला की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें चाय बनाते देखा जा सकता है. उन्होंने बताया कि वो कई सालों से चाय बनाकर अपना गुजारा करती हैं.

अगर हौसला मजबूत हो तो किसी भी उम्र में आप काम कर सकते हैं. इसी की जीती-जगती मिसाल हैं 103 वर्षीय काशीबा. गुजरात के वडोदरा में 103 वर्षीय काशीबा नाम की बुजुर्ग महिला अपनी छोटी चाय की दुकान चलाकर न केवल गुजारा कर रही हैं, बल्कि लाखों लोगों को प्रेरित भी कर रही हैं. 

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो उम्र से परे हौसले की कहानी बयां करता है. लोग उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं. अपनी इच्छाशक्ति के पर काशीबा ने उम्र को हावी नहीं होने दिया और आज लाखों लोगों की प्रेरणा बनी हुई हैं.

कौन हैं काशीबा?

काशीबा महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ोदा के फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स के पास रोडसाइड छोटी चाय की टपरी चलाती हैं. कांपते हाथों से अदरक कद्दूकस कर, चाय का पतीला चढ़ाती हैं और ग्राहकों को चाय सर्व करती हैं. झुर्रियों भरे चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक लिए वे बिना शिकायत के काम करती रहती हैं. साक्षी सिंह नामक यूजर ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया. कोई सहारा न होने पर भी वे रोज सुबह दुकान खोलती हैं. वीडियो में उन्हें चाय बनाते देख लोग भावुक हो गए. उनके हाथों की चाय पीने वाले छात्र आज भी उन्हें ‘काकी’ कहकर याद करते हैं.

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं. यूजर्स ने इस पर खूब कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, “रियल इन्फ्लुएंसर”, वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “हौसला फौलादी”. कुछ लोगों ने कमेंट में काशी बा के जज्बे को सलाम किया. एक यूजर ने कहा, “आज के युवा इससे सीख लें.”

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. इंडिया न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST