एक वायरल वीडियो में केरल का बच्चा रोजा खोलने से पहले गणेश स्तुति गाता हुआ नजर आ रहा है. धार्मिक सौहार्द का शानदार उदाहरण पेश करते हुए इस बच्चे ने लोगों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
रोजा खोलने से पहले गाई 'गणेश स्तुति, वीडियो वायरल
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में केरल का एक बच्चा रोजा खोलने से पहले गणेश स्तुति गाता हुआ नजर आ रहा है.
धार्मिक सौहार्द का शानदार उदाहरण पेश करते हुए इस बच्चे ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो की आम लोगों के साथ कई मशहूर हस्तियों ने भी तारीफ की. कई लोगों ने तो इसे ‘रियल केरल स्टोरी’ तक कह दिया.
रॉबिन ज़ैन नामक 13 वर्षीय बच्चा इफ्तार का इंतजार कर रहा था. अजान (वांकु) से पहले उसके सामने खाने-पीने की चीजें रखी थीं. तभी किसी ने गाना गाने को कहा तो उसने बिना हिचकिचाहट ‘गणनायकाय’ स्तुति गाने शुरू कर दी. बच्चे की मधुर आवाज और आत्मविश्वास ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह वीडियो मुस्लिम परिवार में हिन्दू संस्कृति के सम्मान को प्रदर्शित करता है.
यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. नेटिजंस ने इसे ‘रियल केरल स्टोरी’ कहा. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “सच्चा सेक्युलरिज्म यही है, भगवान एक ही हैं.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “इतनी छोटी उम्र में एकता का संदेश.” कईयों ने केरल की सांस्कृतिक एकता की तारीफ की.
इस वीडियो की प्रशंसा कई मशहूर हस्तियों ने भी की है. मलयालम सिनेमा के सितारों ने भी इस बच्चे की तारीफ की. लक्ष्मी नक्षत्र, साधिका वेणुगोपाल, रॉनसन विंसेंट, दिव्या पिल्लई और अमृता सुरेश जैसे कई कलाकारों ने पोस्ट शेयर कर प्रतिभा और संदेश की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा, “यह केरल की असली तस्वीर है.” इस वीडियो पर पॉजिटिव रिएक्शन की बाढ़ आ गई.
क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ आदतें आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं.…
Bihar Police Viral Video: बिहार के पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
एक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एक छोटी बच्ची सिर से पैर तक…
Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल…
नई दिल्ली, 19 मई: युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति प्रेरित करने…
RR Playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलेगी. प्लेऑफ…