<

Jharkhand: झारखंड में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, दो बेटियां और एक बेटा, हैरान कर देगी ये बात

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है. महिला पहले से एक बच्चे की मां हैं और इस बार उन्होंने सामान्य प्रसव के जरिए दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया. परिजनों के अनुसार प्रसव पीड़ा होने के बाद संगीता देवी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले से एक सुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है. खास बात यह है कि तीनों नवजात और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं. एक साथ दो बेटियों और एक बेटे के जन्म की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. मामला गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के पंडरिया पंचायत अंतर्गत अधौरा के नवही टोला का है. यहां के निवासी सुरेंद्र कुमार उरांव की पत्नी संगीता देवी ने मुसहर टोली स्थित आयुष आरोग्यम मंदिर अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म दिया. 

संगीता देवी पहले से एक बच्चे की मां हैं और इस बार उन्होंने सामान्य प्रसव के जरिए दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया. परिजनों के अनुसार प्रसव पीड़ा होने के बाद संगीता देवी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

चिकित्सकों ने कराया सुरक्षित प्रसव

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों और नर्सों की टीम की निगरानी में सुरक्षित प्रसव कराया गया. प्रसव के दौरान महिला ने एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया, जिससे अस्पताल परिसर में भी उत्सुकता का माहौल बन गया.

हॉस्पिटल की एएनएम अचला कुमारी ने बताया कि तीनों नवजातों का जन्म सामान्य प्रक्रिया से हुआ है. फिलहाल मां और तीनों बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है. अस्पताल की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है.

अस्पताल परिसर में जुटी लोगों की भीड़

एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के ग्रामीणों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बन गई है. वहीं परिजनों में खुशी का माहौल है और उन्होंने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए अस्पताल की एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया.

(रांची से मनीष मेहता की रिपोर्ट)

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST

थकान मिटा देंगे ये 5 योगासन..! तनाव की भी हो जाएगी छुट्टी, नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…

Last Updated: June 1, 2026 23:44:35 IST

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST