ब्रिटेन के एसेक्स इलाके में एक अमेजन डिलीवरी ड्राइवर ने GPS के निर्देशों का अंधा पालन करते हुए अपनी वैन को खतरनाक ब्रूमवे पथ पर चला दिया, जहां वो ज्वार के बढ़ते पानी में फंस गई.
ब्रिटेन में पानी में फंसी अमेज़न डिलीवरी वैन
अगर आप भी रास्ते के लिए जीपीएस को फॉलो करते हैं तो सावधान हो जाइये. जरूरी नहीं कि जिस जीपीएस पर आप इतना भरोसा कर रहे हैं, वो आपको सही मंजिल पर पहुंचाए. इंग्लैंड में एक अमेजन वैन ड्राइवर के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है. एसेक्स इलाके में एक अमेजन ड्राइवर ने GPS के निर्देशों का अंधा पालन करते हुए अपनी वैन को खतरनाक ब्रूमवे पथ पर चला दिया, जहां ज्वार के बढ़ते पानी में यह फंस गई.
यह घटना 15 फरवरी 2026 को ग्रेट वेकरिंग क्षेत्र में हुई, जब ड्राइवर फाउलनेस आइलैंड पर पार्सल डिलीवर करने जा रहा था. बता दें कि ब्रूमवे को “ब्रिटेन का सबसे खतरनाक पैदल पथ” कहा जाता है, जो 600 साल पुराना 6 मील लंबा मार्ग है और थेम्स एस्टुरी के कीचड़ भरे इलाके से गुजरता है.
अमेजन वैन ड्राइवर जो पार्सल लेकर जा रहा था, जीपीएस को फॉलो करते हुए आगे बढ़ा. जब उसने वेकरिंग स्टेयर्स से ब्रूमवे पर प्रवेश किया, तब उसका दिमाग ठनका. लेकिन तब तक ज्वार बढ़ने से वैन कीचड़ और समुद्री पानी में धंस चुकी थी. ड्राइवर ने समय रहते खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और अमेजन को इसकी सूचना दी. HM कोस्टगार्ड साउथएंड को इसका अलर्ट मिला, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद अमेजन ने स्थानीय किसान की मदद से दोपहर में वाहन को निकालने की व्यवस्था की, और कोस्टगार्ड की निगरानी में वैन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
यह पथ मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के हथियार परीक्षण स्थल फाउलनेस आइलैंड से जुड़ा है. यह क्षेत्र वाहनों के लिए प्रतिबंधित होने के बावजूद GPS ने ड्राइवर को गुमराह किया. स्थानीय परिषद के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि यहां 100 से अधिक मौतें हो चुकी हैं, हालांकि आखिरी मौत 1919 की दर्ज है. ज्वार के समय पूरा रास्ता पानी में डूब जाता है, और केवल गाइड के साथ पैदल चलने की सलाह दी जाती है. सही रास्ता क्वाइनेटिक सिक्योरिटी कार्यालय के बाएं बैरियर से होकर जाता है.
इस घटना का वीडियो और फोटो वायरल होने पर नेटिजेंस ने ड्राइवर की आलोचना की. कइयों ने कहा, “पानी दिखने पर भी GPS पर भरोसा करना बेवकूफी है.” वहीं कुछ ने कमेंट किया, “कॉमन सेंस काम आना चाहिए था.” एक यूजर ने कहा, “पानी देखकर किसी को तो थोड़ी देर में ही सही, समझ आ जानी चाहिए थी.” एक और यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, “इसीलिए मैंने सैटेलाइट नेविगेशन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया. सालों पहले, हीथ्रो जाते समय, मैं एक होटल जा रहा था जहाँ मुझे एक रात रुकना था. जब मैं एक गोलचक्कर से गुज़र रहा था और होटल खेतों के पार दिखाई दे रहा था, तभी मेरे सैटेलाइट नेविगेशन ने मुझे खेत के बीच से होकर जाने का संकेत दिया. तब से मैंने इसका इस्तेमाल नहीं किया!”
Ashok Kharat Objectionable Video: पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…
OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…
Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…
दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…
Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…
यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री…