बीते कुछ सालों से हिंदू राष्ट्र की मांग तेजी से बढ़ रही है. हाल ही में एक्टर अनु कपूर ने भी हिंदू राष्ट्र की मांग करते हुए, इस मुद्दे पर अपना नजरिया सबके सामने रखा है.
अनु कपूर
Annu Kapoor on Hindu Rashtra: अक्सर आपने सोशल मीडिया पर हिंदू राष्ट्र से जुड़ी कई वीडियो देखी होंगी. लोग अक्सर हिंदू राष्ट्र की मांग करते हुए वीडियो अपलोड करते हैं और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते हैं. वहीं अब इस मांग में एक्टर अनु कपूर भी शामिल हो गए हैं. हाल ही में एक्टर अनु कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में हिंदू राष्ट्र की मांग करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम, ईसाई और बौद्धों के अपने अलग देश हो सकते हैं, तो फिर हिंदू राष्ट्र भी होना चाहिए. अब अनु कपूर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि अनु कपूर को उन अभिनेताओं की लिस्ट में गिना जाता है, जो कभी भी कुछ भी अपने मन की बात कह देते हैं.
दरअसल रिपोर्टर ने अनु कपूर से सवाल किया कि हम मुस्लिम को देखते हैं कि तो कितना कष्ट होता है. इस पर अनु कपूर ने जवाब दिया कि ये सब राजनीति है. इसमें इन कमजोरियों का तत्व है. उन्होंने हिंदुओं का शोषण करके उसका फायदा उठाया. हिंदू कभी इकट्ठा नहीं हो सकता. अनुशासन होना बहुत जरूरी है. इससे हिंदुओं में एकता आएगी और तभी हम शत्रुओं का सामना कर सकेंगे. धर्म, जाति और संप्रदाय भूल जाइए, केवल हिंदू याद रखिए.
उन्होंने कहा कि आप हिंदू और हिंदुत्व की बात करते हैं लेकिन ये सब कुछ नहीं होता, सब एक ही बात है. उन्होंने कहा कि लोग हिंदु राष्ट्र पर बात करने से थोड़ा हिचकिचाते हैं और शर्माते हैं. इसमें शर्म की क्या बात है? उन्होंने कहा कि जब 130 क्रिश्चियन, 56 इस्लामिक और 10-11 कम्यूनिस्ट राष्ट्र और 9-10 बुद्धिस्ट राष्ट्र हो सकते हैं, तो हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता है? हिंदू राष्ट्र होना चाहिए, इससे आपको क्या दिक्कत है?
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…